मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बीजेपी को चेतावनी, अशोक गहलोत ने भी लगाए थे बीजेपी पर आरोप

The Sootr | Oct 28, 2023, 24:00 IST
Share
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बीजेपी को चेतावनी, अशोक गहलोत ने भी लगाए थे बीजेपी पर आरोप
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बीजेपी को चेतावनी, अशोक गहलोत ने भी लगाए थे बीजेपी पर आरोप

ईडी ने गुरुवार को राजस्थान में मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा के जयपुर, सीकर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।

NEW DELHI. देश के पांच राज्यों में मतदान के तारिखों का बिगुल बज चुका है। बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में इसको लेकर सरगर्मियां तेज है। इसी दौरान राजस्थान में ईडी की हालिया छापेमारी को लेकर विवाद काफी बढ़ा हुआ है। विपक्षी पार्टियां पहले से मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है। लेकिन अब इस ताजातरीन कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भड़क गए हैं। ऐसे में उनका कहना है कि कांग्रेस इन छापेमारी से डरने वाली नहीं और एक दिन बीजेपी को भी इसे झेलना पड़ेगा।

गहलोत ने भी लगाए बीजेपी पर आरोप

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर अपना निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। केंद्र सरकार उन्हें जांच एजेंसियों के माध्यम से डराना-धमकाना चाहती है। लेकिन इससे हम डरने वाले नहीं हैं। गहलोत ने देश के हालात को चिंताजनक बताते हुए कहा था कि बीजेपी को लोकतंत्र में अपनी नीतियों, व्यवहार और सिद्धांतों के द्वारा लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी के समय और उद्देश्य के बारे में संदेह जताया था। साथ ही यह भी कहा था कि बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले असुरक्षित महसूस कर रही है।

BJP को भुगतनी होगी ईडी की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजस्थान मंत्री गोविंद सिंह डोटसारा के जयपुर, सीकर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके अतिरिक्त, कथित तौर पर डोटासरा से जुड़े एक कोचिंग सेंटर की भी तलाशी ली गई। इतना ही नहीं, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी तलब किया है।

Tags:
  • Mallikarjun Kharge
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Ashok Gehlot
  • अशोक गहलोत
  • Kharge's warning on ED action
  • Ashok Gehlot accuses BJP
  • BJP is trying to intimidate the opposition
  • ईडी की कार्रवाई पर खड़गे की चेतावनी
  • अशोक गहलोत ने लगाए बीजेपी पर आरोप
  • BJP विपक्ष को डराने का काम कर रही
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज