राहुल गांधी और स्मृति ईरानी कल होंगे आमने-सामने, दिखाएंगे अपना-अपना दम

Marut raj | Feb 18, 2024, 22:29 IST
Share
राहुल गांधी स्मृति ईरानी
राहुल गांधी स्मृति ईरानी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल यानी सोमवार को आमने- सामने होंगे। मैदान होगा वही अमेठी का। दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंचेगी। इसी दिन चार दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार करीब सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगी। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अमेठी के कई गांवों में जनसंवाद के साथ-साथ लोगों से मुलाकात करेंगी। वहीं, राहुल गांधी की न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी और प्रतापगढ़ की सीमा पर कोहरा गांव पहुंचेगी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमेठी में रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

BJP अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव, पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा नियुक्ति

15 साल सांसद रह चुके राहुल

जज ने रेप पीड़िता के साथ कर दिया ऐसा काम, 3 जज करेंगे जांच

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे। वह साल 2004 से 2019 अमेठी से सांसद रह चुके हैं। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा नेता स्मृति ईरानी से करारी शिकस्त मिली थी। यह पहला मौका है, जब दोनों नेता अमेठी में एक साथ मौजूद रहेंगे।

पत्नी को सेक्स वर्कर बनाया, रात में होटल में छोड़ता, सुबह ले आता था घर

राहुल शुक्रवार को वाराणासी पहुंचे थे

शादी समारोह में मधुमक्खियों ने ये क्या कर दिया, मेहमान ICU में भर्ती

ज्ञात हो कि शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। राहुल ने यहां काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और उनकी टीम को मंदिर में कैमरा के साथ एंट्री करने नहीं दिया। साथ ही फोटो नहीं जारी करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि कांग्रेस के इन आरोपों को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्‍व भूषण मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया था।

राहुल गांधी और स्मृति ईरानी | राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने | Rahul Gandhi and Smriti Irani | Rahul Gandhi and Smriti Irani will face each other

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Smriti Irani
  • स्मृति ईरानी
  • राहुल गांधी और स्मृति ईरानी
  • राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने
  • Rahul Gandhi and Smriti Irani
  • Rahul Gandhi and Smriti Irani will face each other
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती