शादी समारोह में मधुमक्खियों ने ये क्या कर दिया, मेहमान ICU में भर्ती

Marut raj | Feb 18, 2024, 20:47 IST
Share
मधुमक्खियां
मधुमक्खियां

मैरिज गार्डन संचालक की एक छोटी सी लापरवाही ने न केवल शादी समारोह को अस्त-व्यस्त कर दिया, बल्कि शादी में शामिल होने आए मेहमानों को कुछ देर के लिए दिन में तारे तक दिखा दिए। जानिए क्या था पूरा मामला

भोपाल. मधुमक्खियों ने एक शादी समारोह को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में 25 लोग घायल हुए। शादी में शामिल होने आए तीन मेहमानों को आईसीयू (ICU) तक में भर्ती कराना पड़ा। घटना एमपी के गुना शहर की है। गुना के कस्तूरी गार्डन में अग्रवाल परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। मेहमान, रिश्तेदार सहित सभी लोग एक दिन पहले से यहां ठहरे हुए थे। इसी जगह ठहरने, खाने-पीने से लेकर सारे इंतजाम किए गए थे। इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

एमपी में यहां फैली अज्ञात बीमारी, 2 बच्चों की मौत, स्कूलों में छुट्टी

बच्चे भी हुए घायल

Rajasthan में स्कूल प्रशासन पर भड़के मुस्लिम छात्राओं के अभिभावक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के कस्तूरी गार्डन में अग्रवाल परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि शनिवार को वो मैरिज गार्डन आ गए थे। मेहमान, रिश्तेदार सहित सभी लोग एक दिन पहले से यहां ठहरे हुए थे। इसी जगह ठहरने, खाने-पीने से लेकर सारे इंतजाम किए गए थे। मगर, मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 6 बच्चे, 10 महिलाओं सहित 25 लोग घायल हो गए हैं।

जज ने रेप पीड़िता के साथ कर दिया ऐसा काम, 3 जज करेंगे जांच

वीडियो हुआ वायरल

पन्ना की रानी जितेश्वरी और ननद के बीच झगड़े की असल वजह संपत्ति, महारानी पर 13 केस

मैरिज गार्डन में मधुमक्खियों के हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग इधर से उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग जमीन पर लेटकर जान बचाते दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर मैरिज गार्डन संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उसने मधुमक्खियों के छत्ते को नहीं हटाया था, इसी वजह से हादसा हुआ।

डंक में होता है फॉर्मिक एसिड
डॉक्टर्स का कहना है कि मधुमक्खी अगर काट ले तो तुरंत इलाज कराना जरूरी है। इसके डंक में फॉर्मिक एसिड होता है। यह दर्दनाक और और जलनशील होता है। इसलिए तुरंत इलाज जरूरी है. कई बार लापरवाही की वजह से जान का खतरा हो जाता है। मेहमान ICU में भर्ती | ICU में भर्ती | wedding ceremony | wedding | guests admitted to ICU

Tags:
  • ICU
  • Wedding
  • शादी समारोह
  • wedding ceremony
  • मेहमान
  • मधुमक्खियों
  • मेहमान ICU में भर्ती
  • ICU में भर्ती
  • guests admitted to ICU
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी