शिवराज के गृह जिले के बुधनी में बनेगा 40 एकड़ में संघ सैनिक स्कूल

Jitendra Shrivastava | Feb 05, 2024, 20:18 IST
Share
सीएम यादव करेंगे संघ सैनिक स्कूल का भूमिपूजन
सीएम यादव करेंगे संघ सैनिक स्कूल का भूमिपूजन

ये प्रदेश में संघ का पहला सैनिक स्कूल है, जो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में खुलने जा रहा है। देशभर में पीपीपी मोड के तहत 21 सैनिक स्कूलों को स्वीकृति मिली है।

BHOPAL. मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधनी विधानसभा में संघ के सैनिक स्कूल का भूमिपूजन करेंगे। पूर्व सीएम शिवराज के गढ़ में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ये बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। ये प्रदेश में संघ का पहला सैनिक स्कूल है, जो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में खुलने जा रहा है। देशभर में पीपीपी मोड के तहत 21 सैनिक स्कूलों को स्वीकृति मिली है। India

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे

संघ मध्य प्रदेश में अपने निजी सैनिक स्कूल खोलने जा रहा है, जिसकी शुरुआत सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के ग्राम बगवाड़ा से होगी। कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई वीआईपी शामिल होंगे। इसमें संघ से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

केंद्र निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साझेदारी में खोलेगी स्कूल
जानकारी के मुताबिक करीब 40 एकड़ जमीन पर संघ का निजी सैनिक स्कूल बनेगा। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना से सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का निर्माण होगा। केंद्र सरकार निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साझेदारी से ये स्कूल खोलने जा रही है, जिसमें 21 सैनिक स्कूल भी खोले जाएंगे। देशभर में पीपीपी मोड के तहत 21 सैनिक स्कूलों को स्वीकृति मिली है, जिसमें एमपी में प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का भूमिपूजन होगा।

पूर्व सीएम शिवराज भी मौजूद रहेंगे
प्रदेश में संघ के पहले सैनिक स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम महामंडलेश्वर अनंत विभूषित ईश्वारानंद ब्रहचारी महर्षि उत्तम स्वामी, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, सीएम मोहन यादव, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई लोग शामिल होंगे। जनसंपर्क से जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक सीएम मोहन यादव भोपाल से प्रस्थान कर 3.10 पर बगवाड़ा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज भी मौजूद रहेंगे।

शूटिंग, घुड़सवारी के साथ नियुद्ध और समता का भी प्रशिक्षण
इस स्कूल में अन्य सैनिक स्कूलों की तरह पोर्ट्स ग्राउंड, एथलेटिक ट्रैक, हॉकी मैदान, घुड़सवारी का मैदान, स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज भी होगी। स्कूल में सूर्य नमस्कार, योग-व्यायाम का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संघ की शाखा में सिखाए जाने वाले नियुद्ध, समता और दण्ड की भी यहां ट्रेनिंग देने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी किसी ने अधिकारिक पुष्टी नहीं की है।

Tags:
  • Sangh Sainik School
  • Sangh Sainik School built on 40 acres
  • संघ सैनिक स्कूल
  • 40 एकड़ में बनेगा संघ सैनिक स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई