संजय पाठक को मिला जनादेश, हां के विकल्प के साथ मिले 1 लाख 3 हजार 203 वोट, अब पार्टी से मांगेंगे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
संजय पाठक को मिला जनादेश, हां के विकल्प के साथ मिले 1 लाख 3 हजार 203 वोट, अब पार्टी से मांगेंगे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट

राहुल उपाध्याय, KATNI. देश के लिए खुद का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को जनादेश मिल चुका है। पांचवें और आखिरी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े। विजयराघवगढ़ की जनता ने हां विकल्प पर एक लाख 3 हजार 203 वोट दिया। ना विकल्प पर 30 हजार 82 वोट दिया। जबकि 37 सौ 67 वोट निरस्त घोषित किए गए हैं। इस प्रकार जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े हैं।



जनादेश जनता का प्रेम है




— TheSootr (@TheSootr) August 25, 2023



विधायक संजय पाठक ने जनादेश का परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए जनमत संग्रह को एक तरफा जनता का प्रेम कहा है। आगामी आम चुनाव के लिए विधायक संजय पाठक ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।



आपकी सेवा करता रहूंगाः संजय पाठक



विधायक संजय पाठक ने जनादेश के बाद कहा मैं आपका प्रधान सेवक हूं‌। सेवा करना मेरा कर्तव्य है‌‌। आपकी सेवा करता रहूंगा। राजनीति में पारदर्शिता और सकारात्मकता की आवश्यकता है। यह जनादेश इसीलिए था।



कैमरे से रिकार्डिंग, मीडिया की नजर



जनादेश का परिणाम पांचवें राउंड का मतगणना के बाद घोषित किया गया। इस दौरान पूरी मतगणना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग की गई। मीडिया कैमरे से पारदर्शी प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।



50 प्रतिशत से एक वोट कम मिला तो नहीं लडूंगा चुनाव



जनादेश के जनमत संग्रह की घोषणा के साथ ही संजय पाठक ने कहा था कि अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलता है तो राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन जनादेश का परिणाम संजय पाठक के राजनीतिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।



अधिकारियों के सामने खोली स्ट्रांग रूम की सील



जनसेवक संजय सत्येन्द्र पाठक ने पूज्य पिता पं. सत्येन्द्र पाठक का पूजन कर आशीर्वाद लिया। जनता का जनादेश की मतगणना की प्रक्रिया पूरी करने वाले अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सील को खोला। मतपेटियों को मतगणना स्थल पर रवाना कर प्रक्रिया को शुरू की साथ ही पूरी मतगणना की प्रक्रिया 5 राउंड में पूरी की गई। 



इस तरह 5 राउंड में की गई मतगणना प्रक्रिया पूरी



विजयराघवगढ़ के पं. सत्येन्द्र पाठक बस स्टैंड पर पूरी हुई जनता के जनादेश की गणना, 5 राउंड में मतगणना की प्रक्रिया इस तरह से पूरी की गई...



पहला राउंड



कुल मत- 27964



प्राप्त मत- 21253



ना कहने वाले- 6152



निरस्त मत- 559



दूसरा राउंड



कुल मत- 26966



प्राप्त मत- 19450



ना कहने वाले- 6790



निरस्त मत- 726



तीसरा राउंड



कुल मत- 33606



प्राप्त मत- 25103



ना कहने वाले- 7159



निरस्त मत- 1344



चौथा राउंड



कुल मत- 32989



प्राप्त मत- 24048



ना कहने वाले- 7902



निरस्त मत- 1039



चौथे राउंड तक पड़े कुल जनमत



121525 जिनमें से 89854 जनमत संजय सत्येन्द्र पाठक को मिले, वहीं 28300 लोगों ने जनमत के लिए जनादेश नहीं दिया और चौथे राउंड तक 3668 मत निरस्त हुए।


mandate voting Sanjay Pathak got the mandate got 103203 votes with yes now Sanjay Pathak will ask for ticket from the party will ask for ticket for 2023 assembly elections जनादेश वोटिंग संजय पाठक को मिला जनादेश हां के साथ मिले103203 वोट अब संजय पाठक पार्टी से मांगेंगे टिकट 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मांगेंगे टिकट
Advertisment