मोहम्मद क्यों बार-बार आना चाहते हैं भगवान राम के दर पर, जानें उनकी पूरी कहानी
BP Shrivastava | Jan 06, 2024, 24:00 IST
मोहम्मद क्यों बार-बार आना चाहते हैं भगवान राम के दर पर, जानें उनकी पूरी कहानी
राम मंदिर आंदोलन में शामिल मिर्जापुर जिले के जफराबाद के रहने वाले मोहम्मद हबीब को निमंत्रण मिला है। 1992 में मोहम्मद हबीब 50 कारसेवकों के साथ अयोध्या गए थे। वहां पर 5 दिनों तक रुके थे।
AYODHYA. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले मोहम्मद हबीब के घर पर श्रीराम मंदिर का अक्षत निमंत्रण पहुंचा है, इसे पाकर वे काफी भावुक हैं। मोहम्मद हबीब आज से 30 साल पहले 1992 में उन कारसेवकों में शामिल थे, जो अपने साथ 50 कार सेवकों लेकर अयोध्या पहुंचे थे। अब राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत निमंत्रण लेकर उन्हें अयोध्या का न्योता देने पहुंचे हैं। इस पर मोहम्मद हबीब ने कहा कि वे भगवान राम का दर्शन करने के लिए बार-बार जाना चाहते हैं।
कौन हैं मोहम्मद हबीब?
मिर्जापुर जिले के जमालपुर के जफराबाद के रहने वाले मोहम्मद हबीब ने भव्य राम मंदिर बनने का सपना देखा था। सपने को पूरा करने के लिए 2 दिसंबर 1992 को अयोध्या गए थे। वाराणसी के केंट रेलवे स्टेशन से 50 कारसेवकों के साथ अयोध्या गए थे। हबीब उस समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे।
मोहम्मद ने यह भी बताया
मोहम्मद हबीब ने बताया कि वाराणसी के केंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के बाद अयोध्या पहुंचकर वहां पर पांच दिनों तक रुके हुए थे। हम लोगों ने वहां पर विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और विनय कटियार के भाषण को सुना था। भाषण सुनने के बाद हमसे कहा गया कि हम लोग सरयू तट पर चले जाएं और वहां पर स्नान करके रेत लेकर आएं। हमारे सामने जो टूटा हुआ ढांचा था, वो पूरी तरह से समतल हो गया था। इसके बाद हम लोगों को वापस लौटने के लिए आदेश मिल गए और हम लोग वापस आ गए।
बार-बार दर्शन करने के जाएंगे अयोध्या
मोहम्मद हबीब ने कहा कि जब कभी मौका मिलेगा वे अयोध्या में दर्शन के लिए जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा, एक बार नहीं बल्कि कई बार अयोध्या दर्शन के लिए जाऊंगा। मोहम्मद हबीब ने कहा कि हमारा सपना था कि मंदिर बने। आज मंदिर बन गया है। संघ के कार्यकर्ता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद हबीब जिनका अतुलनीय योगदान था, उन्हें अक्षत निमंत्रण भेंट किया है। मंदिर बन जाने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman