रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से, 18 को अपने आसन पर विराजमान होंगे भगवान राम
Pooja Kumari | Jan 16, 2024, 24:00 IST
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज से, 18 को अपने आसन पर विराजमान होंगे भगवान राम
मैसूरू के शिल्पकार अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुनी गई है। नई प्रतिमा श्याम शिला से निर्मित है और इसका वजन 150 से 200 किलो के बीच है।
BHOPAL. रामलला प्राण प्रतिष्ठा में अब केवल कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राम प्रतिष्ठा की अनुष्ठान आज यानी मंगलवार से शुरू होगी और ये अनुष्ठान 21 जनवरी तक चलती रहेगी। बता दें कि रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। वहीं पिछले 70 सालों से पूज्य वर्तमान मूर्ति को भी नए मंदिर के गर्भगृह में स्थान दिया जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया।
चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसूरू के शिल्पकार अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित करने के लिए चुनी गई है। नई प्रतिमा श्याम शिला से निर्मित है और इसका वजन 150 से 200 किलो के बीच है। इस मूर्ति में प्रभु राम को पांच वर्षीय बालक के रूप में दर्शाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी की उपस्थिति में आज 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आरंभ किया जाएगा। ये पूजा करीब 40 मिनटों तक चलेगी। इसके बाद करीब 75 मिनट पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे।
बता दें कि समारोह के लिए अतिथियों को 10:30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना होगा। मंदिर परिसर में आठ हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। साथ ही महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 25 वाद्य यंत्रों से रामलला का अभिनंदन किया जाएगा। राय ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने तय किया है और वाराणसी के आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपूर्ण कर्मकांड विधि संपन्न कराएंगे। महोत्सव में 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य व 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी व जनजातीय लोगों की उपस्थिति होगी। मंदिर निर्माण से जुड़े लगभग 500 लोग भी इसमें शामिल होंगे।
20-21 जनवरी को श्रद्धालु श्रीराम लला के दर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं 23 से नए विग्रह के दर्शन आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दुनिया के 50 देशों से 53 लोग आमंत्रित किए गए हैं। राय ने बताया, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगल ध्वनि गुंजायमान होगी। विभिन्न राज्यों के 25 प्रमुख और दुर्लभ वाद्ययंत्रों के मंगल वादन से अयोध्या में यह प्रतिष्ठा महोत्सव होगा।
12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा आरंभ
देश के विभिन्न राज्यों से आएंगे 25 वाद्य यंत्र
20-21 जनवरी को बंद रहेंगे दर्शन
प्राण प्रतिष्ठा में होंगे 12 अधिवास
- 16 जनवरी - प्रायश्चित, कर्मकुटी पूजन
- 17 जनवरी - मूर्ति का परिसर प्रवेश
- 18 जनवरी - तीर्थपूजन एवं जलयात्रा, जलाधिवास व गंधाधिवास
- 19 जनवरी - औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और धान्याधिवास
- 20 जनवरी - शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास
- 21 जनवरी - मध्याधिवास, सायंकाल शैय्याधिवास
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari