विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई करने का सपना है तो कजाकिस्तान की ये यूनिवर्सिटी दे रही है 3 करोड़ की स्कॉलरशिप
Dolly patil | Sept 24, 2024, 15:58 IST
https://www.canva.com/design/DAGFohl4WnA/GNZYAuRlUtSyAnsCFCJmLg/edit?utm_content=DAGFohl4WnA&utm_campaign=designshare&utm_medium=link2&utm_source=sharebutton
कजाकिस्तान की कोक्शेताउ यूनिवर्सिटी एमबीबीएस एडमिशन सत्र में 150 छात्रों को 3 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप और NExT तैयारी का मौका दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि आप इसका लाभ कैसे ले सकते हैं।
विदेश में पढ़ाई का क्रेज भारतीय छात्रों के बीच तेजी से बढ़ता जा रहा है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस समय 13 लाख 35 हजार 878 भारतीय छात्र विदेशों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से हजारों छात्रों को विभिन्न स्कॉलरशिप्स ( Scholarships ) के जरिए एडमिशन मिला है। विदेशी यूनिवर्सिटीज की ओर से छात्रों को आकर्षित करने के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जाती हैं, जो इनरोलमेंट्स बढ़ाने में मदद करती हैं। इसके अलावा, ये यूनिवर्सिटीज पढ़ाई के दौरान छात्रों को काम करने का मौका भी देती हैं, जिससे वे अपनी आमदनी भी कर सकते हैं।
कजाकिस्तान की कोक्शेताउ यूनिवर्सिटी ( Kokshetau University ) उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो विदेश में एमबीबीएस ( MBBS ) की पढ़ाई के साथ स्कॉलरशिप की तलाश कर रहे हैं। यह यूनिवर्सिटी इस साल के MBBS एडमिशन सत्र में 150 छात्रों को कुल 3 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दे रही है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को मिलेगी जो इस यूनिवर्सिटी के NExT बैच में दाखिला लेंगे।
भारत में डॉक्टरी प्रैक्टिस (Medical Practice) करने के लिए विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को NExT एग्जाम (नेशनल एग्ज़िट टेस्ट) पास करना अनिवार्य है। कजाकिस्तान की कोक्शेताउ यूनिवर्सिटी उन चुनिंदा यूनिवर्सिटीज में से है, जो MBBS के दौरान NExT की तैयारी कराती है। यही कारण है कि इस यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले छात्रों के एग्जिट एग्जाम (Exit Exam) में पास होने की संभावना काफी अधिक होती है।
यदि आपका बजट 20 से 25 लाख रुपए के बीच है और आप विदेश में एमबीबीएस करने की सोच रहे हैं, तो कजाकिस्तान की कोक्शेताउ यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। यहां आप अपनी पूरी MBBS पढ़ाई केवल 20 से 25 लाख में पूरी कर सकते हैं, साथ ही आपको NExT बैच की 100% स्कॉलरशिप भी मिलेगी। आवेदन करने के लिए 1800-571-0202 पर कॉल करके अपनी स्कॉलरशिप बुक कर सकते हैं।
विदेश से एमबीबीएस करने के बाद यदि छात्र NExT एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें कोटा, दिल्ली, पटना, या हैदराबाद जैसी जगहों पर तैयारी करनी पड़ती है। NExT की तैयारी के लिए भारत में रिकॉर्डेड क्लासेज (Recorded Classes) 20,000 रुपए से शुरू हो जाती हैं। लेकिन लाइव क्लासेज ( Live Classes ) में पढ़ाई करना अधिक फायदेमंद होता है, जिससे छात्रों को कॉन्सेप्ट्स क्लियर करने और डाउट सॉल्विंग में मदद मिलती है। लाइव क्लासेज के लिए NExT कोचिंग (Coaching) का खर्च 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक होता है।
MBBS के लिए बेहतरीन विकल्प
क्यों है NExT तैयारी महत्वपूर्ण
कैसे मिलेगी यह स्कॉलरशिप
एफएमजीई टेस्ट पास करने वाले छात्रों का Ratio
- 2013 16.5%
- 2014 20.0%
- 2015 12.2%
- 2016 8.08%
- 2017 13.89%
- 2018 10.2%
- 2019 20.7%
- 2020 9.94%
- 2021 23.91%
- 2022 10.61%
- 2023 20.57%
विदेश में NExT की तैयारी का खर्चा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari