सिंहासन छत्तीसी : किसने दिया अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख का ट्रैक सूट

Arun Tiwari | May 10, 2026, 11:56 IST
Share
admin-corridors-gifts-extortion-minister-row
admin-corridors-gifts-extortion-minister-row

छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख के ट्रैकसूट वाली गर्लफ्रेंड, रिश्वतखोर आईएएस और मंत्री के रसूख के बाद भी नपने वाले कारोबारी के किस्सों ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। आज के सिंहासन छत्तीसी में पढ़िए इन घटनाओं के बारे में विस्तार से

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारे एक साहब की गर्लफ्रेंड के किस्सों से गुलजार हो रहे हैं। कहते हैँ इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छुपते। गर्लफ्रेंड ने साहब की तो बलि ले ली लेकिन गिफ्ट के ट्रैक सूट पर फोटो खिंचवा लीं। यह फोटो वायरल हो गईं क्योंकि ट्रैक सूट की कीमत भी डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। सवाल यह है कि प्रेमी साहब की बलि ले ली तो फिर ट्रैक सूट कौन से तीसरे साहब ने दे दिया।

वहीं एक मूंछों वाले आईएएस की लेन देन की आदत ने विभाग के कर्मचारियों को परेशान कर दिया है। एक मंत्रीजी ने अपने कारोबारी मित्र को बचाने की कोशिश की लेकिन उन पर पुलिस का डंडा चल ही गया। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

मोहतर्मा के कितने दीवाने :

mysterious girlfriend
mysterious girlfriend

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर थोड़ा पुराना हो चुका कांड चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है ट्रैकसूट वाली गर्लफ्रेंड की तस्वीरें जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। ट्रैकसूट भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि पूरे डेढ़ लाख का है। साधारण सी मोहतर्मा के पास इतना महंगा ट्रैकसूट कहां से आया,चर्चा का विषय यही है।

यह मोहतर्मा एक सीनियर आईपीएस की बलि ले चुकी हैं। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि वे साहब से बिल्कुल भी पैसा नहीं लेती थीं। तो फिर इतना महंगा ट्रैकसूट कौन गिफ्ट करता है क्योंकि इनकी माली हालत ऐसी नहीं है और पतिदेव भी आला अफसर नहीं हैं। इसका मतलब कहीं ये तो नहीं कि इसमें कहीं तीसरा एंगल है। यानि कोई और भी चाहने वाला है जो इनको इतना महंगा ट्रैकसूट देता है।

अब तो चर्चा यह भी है कि कहीं सीनियर आईपीएस साहब की बेशर्मी वाली तस्वीरें तीसरे के कारण तो वायरल नहीं की गईं। खैर जो भी है लेकिन अब लोग बलि का बकरा बनने आए नए साहब की तलाश में हैं।

मूछों वाले साहब की कारगुजारियां :

Mustachioed Officer
Mustachioed Officer

एक मूंछों वाले साहब की कारगुजारियों से एक महकमा बहुत परेशान है। इन आईएएस का वास्ता टेक्नोंलॉजी से ज्यादा है। अंदर के लोग बताते हैं कि साहब सभी फाइलों को रोक देते हैं जब तक की हरे हरे कागज उन तक नहीं पहुंच जाते। यहां तक कि समयमान वेतनमान देने के लिए अदने से कर्मचारियों से भी मोटी रकम की वसूली तो हो गई लेकिन काम अटक गया।

यदि किसी को लेक्चरर को पीएचडी करना है तो एनओसी के लिए चढ़ावा देना पड़ता है। वहीं यहां पर डेप्युटेशन पर आने के लिए खुलेआम बोली लग रही है। इस तरह के माहौल ने लोगों को हलाकान कर दिया है। यह शायद लोगों की आह ही साहब को लग गई है कि उनका तबादला कर दिया गया है।

मंत्री का बचाव ठंडा- प्रशासन ने चलाया डंडा :

Minister Defense Falls Flat
Minister Defense Falls Flat

मंत्री के बचाव के बाद भी एक कारोबारी पर प्रशासन का डंडा चल गया है। बात अंबिकापुर की है। एक बड़े कारोबारी विस्फोटक का काम भी करते हैं। एक दिन विस्फोटक में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बचाव में मंत्रीजी उतर आए।

मंत्रीजी ने कह दिया कि यह तो छोटा मोटा मामला है। अब मंत्रीजी के इस बयान के कारण पुलिस दबाव में आ गई और कारोबारी पर छोटी छोटी जमानती धाराएं लगा दी गईं। यह बात राजधानी के प्रशासनिक गलियारों में पहुंच गई। इन दिनों सुशासन तिहार चल रहा तो लापरवाही कैसे की जा सकती है।

राजधानी से आईजी को फरमान जारी हो गया। आईजी ने एसपी को नोटिस जारी कर दिया। एसपी ने तत्काल धाराएं बढ़ा दीं और अब इस अग्निकांड में वो सब गैर जमानती धाराएं लग गईं जो लगनी थीं। मंत्रीजी अब अपना सा मुंह लिए घूम रहे हैं।

द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी के अन्य कॉलम...

सिंहासन छत्तीसी : मंत्री समर्थक के पैसे खा गया पीए, क्यों पड़ गए अफसरों को लेने के देने, क्या फॉर्म में नजर आ रहे हैं सीएम

सिंहासन छत्तीसी : दिल्ली में हो रही है बड़े सरकारी पद की बड़ी डील, बिचौलिए की भूमिका में सांसद, मंत्रीजी ने 4 से 7 परसेंट किया कमीशन

सिंहासन छत्तीसी : बीजेपी में किसके टूटे अरमान, संगठन के अंदरखाने जारी हो रहे नए-नए फरमान, पॉवरफुल मंत्री बनेंगे जनरल सेक्रेटरी

सिंहासन छत्तीसी : IPS अफसर ने रसूख का इस्तेमाल कर कौड़ियों में खरीदी करोड़ों की जमीन, मंत्री के पावर से रुक गया डीजीपी का ऑर्डर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर
  • आईपीएस
  • विस्फोटक
  • सिंहासन छत्तीसी
  • द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग