सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी के करीबी का करोड़ों का सौदा, मुश्किल में आ गए नेताजी

Arun Tiwari | Aug 04, 2024, 14:03 IST
Share
सिंहासन छत्तीसी 4 aug
सिंहासन छत्तीसी 4 aug

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियारों में ये बड़ी तेजी से चर्चा चल रही है कि कार्यकर्ता तो दरी ही बिछा रहे हैं और मंत्रियों के रिश्तेदार मलाई मार रहे हैं। अनसुनी खबरों को पढ़नें के लिए पढ़िए द सूत्र का विशेष साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों अजब-गजब कारनामे हो रहे हैं। कहीं मंत्री के करीबी इतना बड़ा सौदा कर रहे हैं जिससे नेताजी मुश्किल में आ रहे हैं तो कहीं नेताजी से ज्यादा तेज अफसर चल रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों ने राजनीति को गरमा दिया है। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों की अनसुनी खबरों को पढ़नें के लिए पढ़िए द सूत्र का विशेष साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

रिश्तेदार ने किया जमीन का सौदा, मंत्रीजी परेशान

छत्तीसगढ़ की नई सरकार के मंत्री के रिश्तेदार मालामाल हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में ये बड़ी तेजी से चर्चा चल रही है कि कार्यकर्ता तो दरी ही बिछा रहे हैं और मंत्रियों के रिश्तेदार मलाई मार रहे हैं। सरकार के एक मंत्रीजी के रिश्तेदार ने हाल ही में जमीन का सौदा किया है। ये सौदा इतना बड़ा है कि गुपचुप तरीका अपनाने के बाद भी बात बाहर आ गई। जमीन का पेमेंट भी तत्काल एकमुश्त कर दिया गया। अब मंत्रीजी के शुभचिंतकों ने मंत्री की चिंता बढ़ा दी है। शुभचिंतक मंत्री के कान में फुसफुसा रहे हैं कि संभालिए नेताजी कहीं आप मुश्किल में न पड़ जाएं। दिल्ली की नजर सीधे छत्तीसगढ़ पर ही है। अब नेताजी अपने बचने की तरकीब भिड़ाने लगे हैँ।

तेज चल रहे अफसर

छत्तीसगढ़ के अफसर इन दिनों कुछ ज्यादा ही तेज चल रहे हैं। इन तेज अफसरों ने आने वाले निकाय चुनाव में अपनी चौसर पर गोटियां फिट कर रहे नेताओं का खेल गड़बड़ा दिया है। इन दिनों वॉर्डों के परिसीमन की कार्यवाही चल रही है। जो नेताजी पॉवर में हैं वे अपने हिसाब से वॉर्डों की नापतौल कराते हैं। लेकिन यहां मामला उल्टा पड‍ गया। नेताजी अपना समीकरण बनाते ही रह गए और अफसरों ने परिसीमन कर दावे आपत्ति की सुनवाई भी कर ली। और फटाफट 70 नगरीय निकायों का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। अब नेताजी अफसरों का मुंह ताक रहे हैं।

नेताजी से उलझे तो जाएगी कलेक्टरी

इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक हलकों में नया ट्रेंड चल पड़ा है। नेताजी से उलझे तो अफसरों की खैर नहीं। हाल ही में बीजापुर में हुए तबादले ने इस पर मुहर भी लगा दी। इसके बाद नेताजी के हौसले बुलंद हो गए हैं। बीजापुर में एक बीजेपी नेता और कलेक्टर में कहासुनी हो गई तो नेताजी ने तबादले की धमकी दे डाली। कलेक्टर का तबादला भी हो गया। अब चर्चा है कि आईएएस के ट्रांसफर की अगली सूची में कुछ और अफसरों के तबादले होने वाले हैं। वजह है कि यहां पर भी अफसर, नेताजी से उलझ गए हैं। अब नेताजी ने भी आव देखा न ताव और कह दिया कि तुम यहां नहीं रह पाओगे साहब। नेताजी को अगली सूची का इंतजार है।

सुशासन से परेशान अफसर

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सीएम के सुशासन मॉडल की बड़ी चर्चा है। सीएम अपने सुशासन मॉडल को पूरे देश में आदर्श बनाना चाहते हैं। सीएम की गुड बुक में आने के लिए कुछ कलेक्टरों ने सुशासन के बड़े बड़े प्रयोग कर लिए। अब ये अफसर सीएम की गुड बुक में तो आ गए लेकिन उनकी कलेक्टरी चली गई। ऐसे अफसरों को सीएम ने सुशासन विभाग में ही सेक्रेटरी बना दिया। अब साहब को लग रहा है कि यहां कहां फंस गए। ज्यादा अच्छा बनने के चक्कर में कलेक्टरी चली गई। ऐसे सुशासन से तो कलेक्टरी अच्छी थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

arun tiwari
arun tiwari


Tags:
  • सिंहासन छत्तीसी
  • sinhaasan chhatteesee
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज