New Update
अब तक अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री ही जाते थे। इस बार मामला जरा अलग था। 16 सितंबर को फ्लोरिडा से 4 लोगों को अंतरिक्ष में घुमाने के लिए ले जाया गया। एलन मस्क के स्पेस एक्स ने ये शुरुआत की। इन चारों लोगों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS से 160 किमी ऊंचाई पर तीन दिन गुजारे। 19 सितंबर की सुबह इनका कैप्स्यूल अटलांटिक महासागर में लैंड कर गया। चारों लोग सेफ हैं। इस जर्नी ने स्पेस टूरिज्म के रास्ते खोल दिए हैं।