टीम इंडिया की 'बादशाहत': न्यूजीलैंड को हराकार ICC रैकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा भारत

author-image
एडिट
New Update
टीम इंडिया की 'बादशाहत': न्यूजीलैंड को हराकार ICC रैकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा भारत

भोपाल. टीम इंडिया टेस्ट रैकिंग (ICC Test Ranking) में नंबर-1 बन गई है। न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम पर ऐतहासिक जीत का भारत (India) को फायदा मिला है। ICC की 6 दिसंबर को जारी टेस्ट रैकिंग में भारत के 124 पॉइंट हैं। जबकि 121 पॉइंट के साथ न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पायदान पर है। खास बात ये है कि टीम इंडिया ने ये उपलब्धि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप विनर न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की है और उसे ही नंबर वन की कुर्सी से हटाया है।

2016 से 2020 तक टॉप पर इंडिया

— ICC (@ICC) December 6, 2021

विराट कोहली की कप्तानी में इंडियन टेस्ट टीम काफी मजबूत हुई है। टीम इंडिया 2016 से 2020 तक लगातार नंबर एक की पॉजिशन पर रह चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने कुछ वक्त के लिए ये पॉजिशन हासिल की थी। लेकिन फिर टीम इंडिया ने टेस्ट की बादशाहत कायम की है।  

5 साल बाद न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार 2016 की घरेलू टेस्ट सीरीज में हराया था। इसके बाद साल 2019 में न्यूजीलैंड में हुई सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। 

भारत की ये सबसे बड़ी जीत

भारत ने वानखेड़े ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। भारत ने न्यूजीलैंड को 540 रन का टारगेट दिया था। पूरी कीवी टीम महज 167 रन पर ऑलआउट हो गई। चौथे दिन जयंत यादव ने अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। उन्होंने 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को ध्वस्त कर दिया। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 रन पर सिमट गया था। भारत ने दूसरी पारी 276/7 पर डिक्लेयर कर दी थी। वहीं, कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था।

-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

भारत Cricket ICC test ranking टेस्ट मैच India india vs newzland series न्यूजीलैंड सीरीज TheSootr आईसीसी टेस्ट रैकिंग India reached number 1