विराट बवाल: कोहली-रोहित के विवाद में खेल मंत्री की एंट्री, बोले- खेल से बड़ा कोई नहीं

author-image
एडिट
New Update
विराट बवाल: कोहली-रोहित के विवाद में खेल मंत्री की एंट्री, बोले- खेल से बड़ा कोई नहीं

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच चल विवाद में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur on virat and rohit) ने एंट्री मारी है। ठाकुर ने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं, खेल ही सुप्रीम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है? मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें। ठाकुर की टिप्पणी इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि वो BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं।

पूर्व कैप्टन ने सवाल खड़े किए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने कहा कि विराट कोहली ने जानकारी दी कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जबकि रोहित शर्मा चोट के चलते टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ब्रेक लेने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए। इससे दोनों के बीच टकरार की खबरों को और हवा मिलेगी। ये किक्रेट के लिए सही नहीं है।

कोहली का स्वार्थी रवैया- BCCI अधिकारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने स्वीकार कर लिया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit sharma) में अनबन चल रही है। BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि विराट के स्वार्थी रवैये के कारण यह विवाद हुआ है। अफ्रीका (South africa) दौरे के बाद बोर्ड दोनों खिलाड़ियों के साथ बैठक करेगा और इस अनबन को खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

कप्तानी से हटने के कारण विराट नाराज

BCCI के अधिकारी के अनुसार विराट ने वनडे की कप्तानी (Virat Kohli captaincy controversy) से हटाए जाने के फैसले को हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं, लेकिन कोई भी इतना भोला नहीं हो सकता। जो हो रहा है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।  

संदेह के घेरे में रोहित की चोट

रोहित की चोट पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी चोट को लेकर पहले खबरें आई कि उनके हाथ में गेंद लगी है, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वो फिट हो जाएंगे। इसके बाद खबरें आई कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और प्रियंक पांचाल (Priyank Panchal) को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है। अंत में BCCI ने बताया कि रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और पांचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

BCCI South Africa Priyank Panchal Anurag Thakur on virat and rohit rohit sharma Mohammad Azharuddin virat kohli captaincy controversy indian cricket team रोहित शर्मा विराट कोहली TheSootr