इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 world cup) का मुकाबला दुबई-ओमन में होने वाला है। इसमें 15 सदस्यीय टीम के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Internation cricket) से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में यह धोनी की नई शुरुआत मानी जा रही है।
BCCI का बड़ा सरप्राइज
BCCI सचिव जय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का एलान किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh dhoni) टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर रहेंगे। यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से दुबई और ओमान में खेला जाएगा।
2019 में ले लिया था संन्यास
वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी ने अपना आखरी मुकाबला खेला था। उनके नाम ICC टूर्नामेंट में देश को कई निर्णायक जीत दिलाने के लिए जाना जाता है। धोनी के अनुभव को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। धोनी का नाम सबसे सफल कप्तानों मे शुमार है। वह एक बेहतरीन विकेटकीपर हं जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप (One day world cup) जीता था।