पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी टीम इंडिया

Rahul Garhwal | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी टीम इंडिया
पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी टीम इंडिया

पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। भारत मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से 27 साल बाद जीता है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बन गई। टेस्ट और टी-20 में भारत पहले से ही नंबर-1 था। अब इंडिया तीनों फॉर्मेट में पहले नंबर-1 पर है।

भारत की ओर से लगे 4 अर्धशतक

277 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनर शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 130 गेंदों में 142 रन जोड़े। ऋतुराज 71 रन पर आउट हुए। शुभमन गिल ने 74 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 276 रन

मोहाली में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने फिफ्टी लगाई। इंग्लिस ने 45, स्टीव स्मिथ ने 41 और लबुशंगे ने 39 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए।

शमी की घातक गेंदबाजी

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला मोहम्मद शमी ने सही साबित कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिचेल मार्श को चलता किया। इसके बाद स्टीव स्मिथ, स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट के विकेट झटके। 10 ओवर में शमी ने 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वे मैन ऑफ द मैच रहे।

Tags:
  • India vs Australia
  • India defeated Australia
  • भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
  • India won by 5 wickets
  • India number-1 in all three formats
  • इंडिया और ऑस्ट्रेलिया
  • 5 विकेट से जीता भारत
  • तीनों फॉर्मेट में इंडिया नंबर-1
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज