/sootr/media/post_banners/781b0ce5890b6a0fbc40e8b08ed338b426e6df3671272f55a8490328815a146a.png)
आज आईपीएल के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है। मुंबई इंडियंस (MI) का लगातार तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना लगभग चकनाचूर हो चुका है। पांच बार की चैम्पियन यह टीम आईपीएल 2021 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर है।
MI Vs SRH
अगर मुंबई इंडियंस (MI) आज यानी शुक्रवार, 8 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हरा भी देती है, तो उसके भी कोलकाता के बराबर 14 अंक हो जाएंगे। नेट रनरेट में कोलकाता को पीछे छोड़ना काफी मुश्किल होगा। नेट रनरेट के मामले में कोलकाता को पीछे छोड़ने के लिए हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 170+ रनों से जीत हासिल करनी होगी। रोहित की सेना टॉस हारकर दूसरी बैटिंग करने के लिए विवश होती है, तो कोलकाता की प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी।
मुंबई को करना होगा बड़ा चमत्कार
अब मुंबई इंडियंस को हैदराबाद के खिलाफ मैच में इससे भी बड़ा चमत्कार करना पड़ेगा। पहले तो रोहित शर्मा को हर हाल में टॉस जीतना होगा, ताकि दूसरी बैटिंग ना आए। अगर मुंबई टॉस जीत जाती है, तो उसे 200+ रन बनाने होंगे। ऐसा करने के लिए मुंबई के महारथियों रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों को बेहद तूफानी अंदाज में रन बनाने होंगे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us