पहले तूफानी गेंदबाजी फिर विस्फोटक बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एकतरफा धोया, इमाम और रिजवान ने जमाई हॉफ सेंचुरी

BP Shrivastava | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

पाकिस्तान ने एशिया कप-2023 के पहले सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। बुधवार, 6 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए मैच में बांग्लादेश ने पाक को 194 रन का टारगेट दिया था।

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान ने एशिया कप-2023 के पहले सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए मैच में बांग्लादेश ने मेजबान पाकिस्तान को 194 रन का टारगेट दिया। जिसे पाक ने तीन विकेट गंवा कर 39.3 ओवर में हासिल कर लिया।बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाकर जीत हासिल की।

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 6, 2023

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 6, 2023

पाक के इमाम और रिजवान की शानदार पारियां

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के लिए इमाम-उल-हक (78) और मोहम्मद रिजवान (63) ने शानदार पारियां खेलीं। पाकिस्तान को मिले 194 रन के टारगेट को टीम ने आसानी से तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इमाम ने 84 गेंदों में 78 रन बनाए। जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शाामिल हैं। इसी तरह विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने 79 गेंदों में 63 रन बनाए। रिजवान ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का जमाया और मैदान ने नाबाद लौटे। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिया।

पाक की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश सस्ते में ढेर

पाक गेंदबाजों ने बांग्लादेश बल्लेबाजों को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए और पूरी टीम को 38.4 ओवर में 193 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद आसान टारगेट को पाक से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और ओपनर मेहदी हसन बिना खाता खोले नसीम शाह का शिकार बने। नसीम ने हसन को फखर जमान के हाथों कैच कराया।

शाकिब और मुशफिकुर बनाई हाफ सेंचुरी

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 53 रन की तेज पारी खेली। शाकिब ने 57 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई। इनका काफी कुछ साथ मुशफिकुर रहीम ने दिया। मुशफिकुर ने 87 गेंदों में 64 रन ठोंके। जिसमें पांच बाउंड्री शामिल हैं। बांग्लादेश के बाकी बल्लेबाज पाक की गेंदबाजी का ठीक से सामना नहीं कर सके।

पाक हारिस रऊफ की शानदार गेंदबाजी, 4 विकेट झटके

पाक के लिए हारिस रऊफ ने चार विकेट झटके। हारिस ने 6 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 19 रन दिए। इसके अलावा नसीम शाह ने तीन शिकार किए। नसीम ने भी काफी किफायती बॉलिंग की। उसने 5.4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और इफ्तिखार अहमद के खाते में 1-1 विकेट आया।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • क्रिकेट समाचार
  • Asia Cup 2023
  • एशिया कप 2023
  • Pak beats Bangladesh
  • Super-4 round first match
  • पाक ने बांग्लादेश को हराया
  • सुपर-4 राउंड पहला मैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज