राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को मैच के दौरान वेपिंग करना पड़ा भारी
Pawan Modiya | Apr 29, 2026, 21:55 IST
Photograph: (the sootr)
Riyan Parag एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के दौरान Rajasthan Royals और Punjab Kings के बीच खेले गए मुकाबले में पराग कैमरे में कुछ ऐसा इस्तेमाल करते नजर आए, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने ई-सिगरेट या वेपिंग डिवाइस बताया।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हाल ही में अपने खेल से नहीं, बल्कि एक वीडियो के कारण विवाद में आ गए हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मैच के दौरान रियान पराग कैमरे में वेपिंग करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो वायरल होने के बाद पराग के खिलाफ विरोध बढ़ गया है और उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 2025 में एक टीएमसी सांसद भी इसी कारण विपक्ष के निशाने पर आ चुके थे।
आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच हो रहा था। दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान ब्रॉडकास्टिंग में रियान पराग कैमरे में कैद हुए, और उनके हाथ में कुछ ऐसा दिखा जो ई-सिगरेट या वेप जैसा लग रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि रियान मैच के दौरान वेपिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल होने के बाद, फैन्स ने रियान के इस कृत्य का विरोध किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
भारत में वेप यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, बिक्री और विज्ञापन पर पूरी तरह रोक है। इस कानून के उल्लंघन पर 60,000 से 5 लाख रुपए तक जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रियान पराग को चेतावनी, जुर्माना या फिर उनके ऊपर बैन भी लगाया जा सकता है।
इससे पहले, वेपिंग के कारण टीएमसी सांसद सौगात राय भी मुश्किलों में पड़ चुके हैं। संसद के बाहर ई-सिगरेट पीते हुए सौगात राय को कैद किया गया था, जिसके बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। बीजेपी और विपक्ष के अन्य सांसदों ने इसकी आलोचना करते हुए विरोध किया था।
यह वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। बीसीसीआई ने इसे PMOA (Player and Match Officials Area) के उल्लंघन के रूप में माना और उन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत ड्रेसिंग रूम और डगआउट में तंबाकू या संबंधित उत्पादों का उपयोग प्रतिबंधित है। इस कारण रियान पराग पर सजा का खतरा मंडरा रहा है।
1. क्या होता है वेपिंग?
वेपिंग, यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग करना। इसमें एक बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो स्मोक बनाता है और उसे सांस के साथ अंदर लिया जाता है। यह सिगरेट का सुरक्षित विकल्प नहीं है, क्योंकि इसमें निकोटीन और हानिकारक रसायन होते हैं, जो लत, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग का कारण बन सकते हैं।
2. भारत में वेप को लेकर क्या कानून है?
भारत में वेप यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, बिक्री और विज्ञापन पर पूरी तरह रोक है। नियमों के उल्लंघन पर 60,000 से 5 लाख तक जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
3. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर बीसीसीआई ने एक्शन क्यों लिया था?
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। बीसीसीआई ने इसे PMOA का उल्लंघन मानते हुए उन पर 1 लाख का जुर्माना लगाया था। Player and Match Officials Area प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ी और अधिकारी ड्रेसिंग रूम, डगआउट और टीवी/तीसरे अंपायर रूम में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
आईपीएल 2026: बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया
क्या SMS स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच, एनजीटी ने अत्यधिक भूजल दोहन पर 6 क्रिकेट स्टेडियमों को जारी किए नोटिस
IPL मैच के टिकटों को लेकर तोड़फोड़, राजस्थान रॉयल्स के फाड़े पोस्टर, पुलिस ने युवाओं पर चलाई लाठियां
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
क्या है पूरा मामला?
क्यों हो रहा वेपिंग का विरोध?
टीएमसी नेता पर भी हो चुका है केस
राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी मुश्किलें
क्या होगा रियान पर एक्शन?
FAQs
वेपिंग, यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग करना। इसमें एक बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो स्मोक बनाता है और उसे सांस के साथ अंदर लिया जाता है। यह सिगरेट का सुरक्षित विकल्प नहीं है, क्योंकि इसमें निकोटीन और हानिकारक रसायन होते हैं, जो लत, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग का कारण बन सकते हैं।
2. भारत में वेप को लेकर क्या कानून है?
भारत में वेप यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA) 2019 के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, बिक्री और विज्ञापन पर पूरी तरह रोक है। नियमों के उल्लंघन पर 60,000 से 5 लाख तक जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
3. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर बीसीसीआई ने एक्शन क्यों लिया था?
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। बीसीसीआई ने इसे PMOA का उल्लंघन मानते हुए उन पर 1 लाख का जुर्माना लगाया था। Player and Match Officials Area प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ी और अधिकारी ड्रेसिंग रूम, डगआउट और टीवी/तीसरे अंपायर रूम में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या SMS स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच, एनजीटी ने अत्यधिक भूजल दोहन पर 6 क्रिकेट स्टेडियमों को जारी किए नोटिस
IPL मैच के टिकटों को लेकर तोड़फोड़, राजस्थान रॉयल्स के फाड़े पोस्टर, पुलिस ने युवाओं पर चलाई लाठियां
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman