भोपाल में JP हॉस्पिटल में ड्यूटी से गायब मिले 20 डॉक्टर; कलेक्टर ने रोका सबका इंक्रीमेंट, 1 सस्पेंड

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
भोपाल में JP हॉस्पिटल में ड्यूटी से गायब मिले 20 डॉक्टर; कलेक्टर ने रोका सबका इंक्रीमेंट, 1 सस्पेंड

BHOPAL. भोपाल में कलेक्टर आशीष सिंह इन दिनों रोज कहीं न कहीं अचानक निरीक्षण पर पहुंच रहे हैं। आज वो भोपाल जिला अस्पताल जेपी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां 20 डॉक्टर बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद थे। कलेक्टर ने इनमें से एक को निलंबित, एक की सेवा समाप्त और 18 डॉक्टरों की एक दिन की तनख्वाह और एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया।




— TheSootr (@TheSootr) July 6, 2023



आशीष सिंह अस्पतालों का हाल जानने पहुंचे



कलेक्टर आशीष सिंह कल भोपाल में स्कूलों की व्यवस्था देखने निकले थे। आज वो अस्पतालों का हाल जानने पहुंचे। इसकी शुरुआत जिला जेपी अस्पताल से की। वो पूरे अस्पताल में घूमे। यहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का भी अंदर जाकर जायजा लिया। कर्मचारियों से बात की, लेकिन वो हैरत में पड़ गए जब ये पता चला कि ड्यूटी से 20 डॉक्टर नदारद हैं।



18 डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश



publive-image



कलेक्टर आशीष सिंह सुबह 10 बजे ही जेपी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने निकल पड़े। उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों के बारे में जाना, लेकिन उन्हें 20 डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए इनमें से 18 डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और तत्काल प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।



यह खबर भी पढ़ें



इंदौर के एमटीएच में परिजनों ने लगाए फटे दूध पिलाने से मौत के आरोप, दो बच्चों की मौत, एक महीने में 55 हो चुकी मौत



एक डॉक्टर निलंबित, एक की सेवा समाप्त



कलेक्टर ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि इनमें से एक डॉक्टर आदतन ड्यूटी से गायब ही रहते हैं. इसलिए कलेक्टर ने उस डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने और एक संविदा डॉक्टर की संविदा समाप्त करने के लिये सीएमएचओ को निर्देश दिए।


MP News कलेक्टर ने रोका इंक्रीमेंट गायब मिले 20 डॉक्टर Bhopal JP हॉस्पिटल collector stopped increment 20 doctors found missing JP Hospital एमपी न्यूज भोपाल