मध्यप्रदेश के नए जिले मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

Rahul Garhwal | Oct 06, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के नए जिले मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
मध्यप्रदेश के नए जिले मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश के नए जिले मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

BHOPAL. मध्यप्रेदश में नए जिले बनाए गए मैहर और पांढुर्णा में कलेक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार 5 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रानी बाटड को मैहर का कलेक्टर बनाया गया है। रानी बाटड शहडोल संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) थीं। वहीं 2014 बैच के IAS अधिकारी अजय देव शर्मा को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया गया है। अजय देव शर्मा इससे पहले जिला पंचायत उज्जैन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर में 13 व्यस्त चौराहों पर लगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक दबाव को देखकर काम करेंगे, ई-चालान भी ऑटोमेटिक होंगे

WhatsApp Image 2023-10-05 at 10.54.58 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-05 at 10.54.58 PM.jpeg


इन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

मप्र सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक उज्जैन के अपर कलेक्टर मृणाल मीना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन बनाया गया है। मृणाल मीना 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। वहीं 2016 बैच की IAS अधिकारी प्रीति यादव को अपर कलेक्टर उज्जैन बनाया गया है। प्रीति यादव मप्र शासन में उप सचिव पद पर पदस्थ थीं।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन में सीएम शिवराज ने किया महाकाल लोक फेज-2 का लोकार्पण, प्रियंका के बारे में सवाल पूछा तो बोले- महाकाल बाबा का नाम लेने दो

शिवराज कैबिनेट में नए जिले बनाने की मंजूरी

बता दें कि एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू होने से पहले बुधवार रात शिवराज कैबिनेट ने मैहर और पांढुर्णा को जिला बनाने की मंजूरी दी थी। कैबिनेट में फैसला होने के बाद गुरुवार सुबह दोनों जिलों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद इन दोनों नए जिलों में कलेक्टर तैनात कर दिए गए हैं। अब मध्यप्रदेश में 55 जिले हो गए हैं।

Tags:
  • Appointment in new districts of Madhya Pradesh
  • Maihar and Pandhurna
  • Rani Batad
  • Ajay Dev Sharma
  • मध्यप्रदेश के नए जिले
  • मैहर और पांढुर्णा में नियुक्ति
  • रानी बाटड
  • अजय देव शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा