छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लॉन्च किया भू-पे एप, बोली- शराब और PSC में हुए भ्रष्टाचार की मिलेगी पूरी जानकारी

The Sootr CG | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लॉन्च किया भू-पे एप, बोली- शराब और PSC में हुए भ्रष्टाचार की मिलेगी पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लॉन्च किया भू-पे एप, बोली- शराब और PSC में हुए भ्रष्टाचार की मिलेगी पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने भू-पे एप लॉन्च किया। बीजेपी ने कहा कि एप खोलते ही शराब और PSC में हुए भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी मिलेगी।

RAIPUR. विधानसभा चुनाव से पहले वार-पलटवार शुरू हो गया है। दिल्ली से नेताओं का दौरा भी जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर में अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सवांद कार्यक्रम में भू-पे एप (Bhu-Pay App) की लॉन्चिंग की।

एप में मिलेगी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जानकारी

लॉन्चिंग के बाद बीजेपी ने कहा है कि इस एप को खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की जानकारी मिलेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बीजेपी के नेता प्रदेशवासियों से आह्वान कर रहे हैं कि वे अपने मोबाइल से इसे स्कैन करें और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कैंपेन भू-पे अभियान से जुड़ें और बीजेपी की सरकार बनाएं।

इस एप में ये घोटाले

बीजेपी ने दावा किया है कि भू-पे एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डीटेल मिलेगी। डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह भू-पे एप को बनाया गया है। भू-पे एप में शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, भ्रष्टाचार, कोरोना काल में दिए जाने वाला अतिरिक्त चावल में घोटाला, गौठान घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा एप के बारे में जानकारी मिलेगी।

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में छत्तीसगढ़ का बहुत विकास हुआ, लेकिन पिछले 5 साल में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ का हाल-बेहाल कर दिया। शराबबंदी का वादा करने वाली सरकार ने घर-घर शराब की डिलीवरी की है। छत्तीसगढ़ के सीएम गंगाजल की कसम खाकर शराब की नदियां बहा रहे हैं। पीएससी नतीजों में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मॉडल करप्शन है, करप्शन करो और भाई-भतीजों को नौकरी दो। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ये एप 5 साल में हुए घोटाले को बताएगा। छत्तीसगढ़ में अब परिवर्तन जरूर होगा। कांग्रेस के खोखले वादे से लोगों में भारी असंतोष है। 36 हजार करोड़ के घोटाले की लंबी सूची है।

रमन सिंह बोले- कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादे नहीं पूरे होने और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हम लोगों के पास जा रहे हैं। सरकार जुआ और सट्टा में युवकों को लिप्त करना चाहती है। चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार ये नारे अब कांग्रेस के बन गए हैं।

अनुराग ठाकुर बोले- बीजेपी सरकार ने विकास किया

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग हुआ तो कई चुनौतियां थी, लेकिन 15 सालों में बीजेपी सरकार ने यहां विकास किया ,लेकिन कांग्रेस सरकार ने 5 साल में कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने 36 वायदे किए, लेकिन पूरे एक भी नहीं हुए। धान के मामले में कहा कि एमएसपी केंद्र सरकार तय करती है, एमएसपी बढ़ाया भी है, केंद्र अपना हिस्सा देती है, राज्य सरकार राज्यांश नहीं देती है। पीएम आवास के मसले पर कहा कि गरीब का हक छीनने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। केवल सूची बनानी थी, पैसा केंद्र सरकार देती, लेकिन उसे भी प्रदेश सरकार ने नहीं किया।

अनुराग ठाकुर की खड़गे को चुनौती

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम यहां आते हैं और झूठ बोलकर जाते हैं वाले बयान पर अनुराग सिंह ठाकुर की चुनौती देते हुए कहा कि मेरी चुनौती है मल्लिकार्जुन खड़गे को कि अगर दम है तो किसी मंच पर सामने आ जाएं। आंकड़े बोलते हैं कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। हिम्मत है तो कोई मंच और समय तय कीजिए, हम आपको जवाब देंगे।

I.N.D.I.A गठबंधन पर तंज

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए का चोला बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। शराबबंदी के मामले में कहा कि शराबबंदी राज्य का विषय है। 5 साल में क्यों नहीं कहा कि शराब को जीएसटी से अलग कीजिए? समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राम सेवकों पर गोली चलाने की अनुमति किसने दी ये सभी जानते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति कौन करता है ये सब जानते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

रायपुर में केंद्रीय मंत्री का CM भूपेश पर हमला, अनुराग ठाकुर बोले- शराब घोटाले और दलाली तक के आरोप, शर्म से इस्तीफा दे देना चाहिए

PSC नतीजों में गड़बड़ी पर बोले अनुराग ठाकुर

पीएससी नतीजों में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मॉडल करप्शन है, करप्शन करो और भाई-भतीजों को नौकरी दो। धर्मान्तरण पर कहा कि हमें संविधान के मुताबिक ही काम करना चाहिए और जो संविधान के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई जरूरी है। अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़ की जनता से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी लिंक को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • BJP launches Bhu-Pay app
  • liquor and PSC information
  • QR code released
  • Anurag Thakur
  • बीजेपी ने लॉन्च किया भू-पे एप
  • शराब और PSC की जानकारी
  • QR कोड जारी
  • अनुराग ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग