इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
Rahul Garhwal | Nov 03, 2023, 24:00 IST
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
विधानसभा चुनाव की वोटिंग के 15 दिन पहले कांग्रेस के राउ विधायक जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को जेल भेज दिया गया है। साल 2017 के किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे।
संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव की वोटिंग के 15 दिन पहले कांग्रेस के राउ विधायक जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को जेल भेज दिया गया है। साल 2017 के किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। इस मामले में 2 स्थायी वारंट जारी थे। वारंट के चलते वे अपने साथियों के साथ गुरुवार को थाने पहुंचे और गिरफ्तारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में उनके साथी सचि सेठ, अशोक अलेरिया, जितेंद्र भी साथ थे, सभी को जेल भेजा गया।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
पुलिस की चुनाव के चलते इस कार्रवाई से ये भी सवाल उठ रहे हैं कि वारंट तामील कराने में उन्हें 6 साल का समय लग गया, जबकि वे उसी विधानसभा और थाना क्षेत्र में लगातार घूमते हैं।
नाना पर एक–दो नहीं, भाई की विधानसभा थाने में ही 7 केस
नाना पटवारी पर साल 2012 से लेकर 2018 के बीच में राजेंद्र नगर थाने में (जो राउ विधानसभा क्षेत्र में आता है) गंभीर धाराओं में 7 अपराध दर्ज हैं। एडिशनल क्राइम डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि साल 2017 के किसान आंदोलन में ये स्थायी वारंट जारी था। राजेंद्र नगर थाने में ये खुद पेश हुए थे, जहां से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया, वहां से जेल भेजा गया। स्थायी वारंट तामील कराया गया था।
नाना पर दर्ज केस
![WhatsApp Image 2023-11-03 at 10.41.25 AM.jpeg]()
प्रेमचंद गुड्डू का कांग्रेस से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
इधर बीजेपी नेताओं को नोटिस
पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बीजेपी के 20 कार्यकर्ताओं और नेताओं को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस में नेताओं को थाने पहुंचकर शांति के लिए बॉन्ड भरने को कहा गया है। जिन्हें नोटिस भेजे हैं, इसमें युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, पार्षद महेश बसवाल, मयूरेश पिंगले, राहुल राणे, अंकित परमार, विवेक शर्मा आदि हैं। नोटिस पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति ली है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस तरह से नोटिस तो गुंडों को भेजे जाते हैं। ये नोटिस साल 2019 में कांग्रेस सरकार के समय हुए प्रदर्शन के चलते दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-11-03 at 10.41.25 AM.jpeg
- अपराध क्रमांक 632/12 - आईपीसी 341 और 147
- अपराध क्रमांक 91/15 - आईपीसी 323,294,506,34, 336
- अपराध क्रमांक 312/17 - आईपीसी 147, 148, 149, 307, 332, 353, 435
- अपराध क्रमांक 313/17 - आईपीसी 147, 148, 149,336, 341
- अपराध क्रमांक 314/17 - आईपीसी 147, 148, 149, 323, 336, 341, 346, 506
- अपराध क्रमांक 316/17 - आईपीसी 147, 148, 307, 325, 332, 353
- अपराध क्रमांक 782/18 - आईपीसी 147, 148, 149, 294, 323, 354 (क), 353 ए, 452 स 506
प्रेमचंद गुड्डू का कांग्रेस से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
इधर बीजेपी नेताओं को नोटिस
पुलिस ने शांति भंग की आशंका में बीजेपी के 20 कार्यकर्ताओं और नेताओं को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस में नेताओं को थाने पहुंचकर शांति के लिए बॉन्ड भरने को कहा गया है। जिन्हें नोटिस भेजे हैं, इसमें युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, पार्षद महेश बसवाल, मयूरेश पिंगले, राहुल राणे, अंकित परमार, विवेक शर्मा आदि हैं। नोटिस पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति ली है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस तरह से नोटिस तो गुंडों को भेजे जाते हैं। ये नोटिस साल 2019 में कांग्रेस सरकार के समय हुए प्रदर्शन के चलते दिए गए हैं।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari