नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में एंट्री के लिए देने पड़ेंगे 150 रुपए ज्यादा, 15 साल पुरानी जिप्सी भी चला सकेंगे

Rahul Garhwal | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में एंट्री के लिए देने पड़ेंगे 150 रुपए ज्यादा, 15 साल पुरानी जिप्सी भी चला सकेंगे
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में एंट्री के लिए देने पड़ेंगे 150 रुपए ज्यादा, 15 साल पुरानी जिप्सी भी चला सकेंगे

मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में एंट्री के लिए देने 150 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। अक्टूबर से एंट्री फीस बढ़ जाएगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और चिड़ियाघर की एंट्री फीस अक्टूबर से बढ़ने जा रही है। आपको वन भ्रमण के लिए 150 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। वहीं जिप्सी से टूरिस्ट को सैर कराने वाले अब 15 साल पुराने वाहन भी जंगल में दौड़ा सकेंगे।

5 सालों से नहीं बढ़ाई एंट्री फीस

वन्य प्राणी प्रेमी पर्यटकों को टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी राशि ज्यादा देनी पड़ेगी। वन विभाग ने होटल व्यवसाय के दबाव में 5 सालों से एंट्री फीस नहीं बढ़ाई थी। अक्टूबर से नई एंट्री फीस लागू होने की संभावना है। 120 से 150 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है।

टूरिस्ट जिप्सी का आदेश जारी

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव ने एक आदेश में कहा है कि टाइगर रिजर्व के अंतर्गत जिन टूरिस्ट जिप्सी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हैं, उनमें से 10 साल पुरानी गाड़ियों को भी अब टूरिस्ट को सैर कराने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। मगर ऐसी वाहन केवल 15 साल पुरानी होने तक ही टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट को घुमाने के लिए इस्तेमाल में लाई जा सकेंगी। इससे ज्यादा पुरानी जिप्सी को टाइगर रिजर्व में नहीं चलाया जा सकेगा।

10 साल पुरानी जिप्सी के दस्तावेज जरूरी

वन विभाग के आदेश में शर्त है कि 10 साल से ज्यादा पुरानी जिप्सी को उसी स्थिति में टूरिस्ट को टाइगर रिजर्व में घुमाने के लिए अनुमति दी जाएगी जिनकी वर्तमान स्थिति अच्छी हो। उनका बीमा, पंजीकरण और फिटनेस आदि समस्त दस्तावेज जीवित होना चाहिए। वन विभाग के इस फैसले से करीब 1300 जिप्सी संचालकों को फायदा होगा। कोरोना कल से ही पर्यटक जिप्सी संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे थे। वन विभाग के इस फैसले पर कान्हा टाइगर रिजर्व के जिप्सी संगठन के अध्यक्ष अरुण साहू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और शासन ने हमारी सुन ली। 3 साल से लंबी हमारी मांग आज पूरी हो गई है।

रजिस्टर्ड जिप्सी

  • पेंच - 270
  • कान्हा - 247
  • सतपुड़ा - 246
  • बांधवगढ़ - 253
  • संजय डूबरी - 7
  • पन्ना - 74
Tags:
  • National Park of Madhya Pradesh
  • Zoo of Madhya Pradesh
  • Entry fee of National Park will increase
  • Entry fee of Zoo will increase
  • 15 year old gypsy will run
  • मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क
  • मध्यप्रदेश के चिड़ियाघर
  • नेशनल पार्क की एंट्री फीस बढ़ेगी
  • चिड़ियाघर की एंट्री फीस बढ़ेगी
  • 15 साल पुरानी जिप्सी चलेगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान