मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले में आरोपी आरती पर बेंगलुरु में FIR, गहने और नकदी चोरी करने का आरोप, आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Sept 14, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में हनीट्रैप मामले में आरोपी आरती पर बेंगलुरु में FIR, गहने और नकदी चोरी करने का आरोप, आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार
4 साल पहले सामने आए हनी ट्रैप कांड की आरोपी आरती दयाल पर बेंगलुरु में चोरी की FIR दर्ज की गई है। आरती पर सोने के गहने सहित 10 लाख का माल चोरी करने का आरोप है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में चार साल पहले सामने आए हनी ट्रैप कांड की कथित आरोपी आरती दयाल पर बेंगलुरु में चोरी की FIR दर्ज की गई है। आरती पर लड़कियों के सोने के गहने-नगदी समेत 10 लाख का माल चोरी करने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट थी आरती
बेंगलुरु के महादेवपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरती दयाल एक स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती थी और एक सहकर्मी के साथ कमरे में रहती थी। उस पर आरोप है कि इस दौरान उसने वहां रहने वाली कई लड़कियों के सोने के गहने-नगदी समेत 10 लाख का माल चोरी की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरती दयाल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मध्यप्रदेश PHQ को सूचना दी है।
10 लाख के जेवर चोरी होने की शिकायत
उनकी सहकर्मी के कमरे में 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरती दयाल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ रहने वाले बाकी लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
हनीट्रैप मामला
बता दें कि आरती दयाल 2019 में हनीट्रैप की मास्टर माइंड रही है। 18 सितंबर 2019 को क्राइम ब्रांच ने भोपाल से तीन और इंदौर से दो महिलाओं समेत ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिलाओं ने इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो के जरिये तीन करोड़ रुपये मांगे थे। पलासिया थाने में आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मई 2022 में आरोपी आरती दयाल को जमानत मिल गई थी।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava