इंदौर में तंत्र-मंत्र के नींबू से नाराज निगमायुक्त, महापौर के पीए को फटकार लगाई और पुलिस को भेजी शिकायत

Chandresh Sharma | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में तंत्र-मंत्र के नींबू से नाराज निगमायुक्त, महापौर के पीए को फटकार लगाई और पुलिस को भेजी शिकायत
इंदौर में तंत्र-मंत्र के नींबू से नाराज निगमायुक्त, महापौर के पीए को फटकार लगाई और पुलिस को भेजी शिकायत

इंदौर नगर निगम में आचार संहिता के बीच ही एक बार फिर महापौर VS निगमायुक्त शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत किसी मुद्दे से नहीं बल्कि तंत्र-मंत्र की नींबू के कारण हुई है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर नगर निगम में आचार संहिता के बीच ही एक बार फिर महापौर VS निगमायुक्त शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत किसी मुद्दे से नहीं बल्कि तंत्र-मंत्र की नींबू के कारण हुई है। सिटी बस ऑफिस में निगमायुक्त की कार के पास नींबू डाले गए हैं और आरोप महापौर के पीए निखिल कुलमी पर है। निगमायुक्त इस कदम से बहुत भड़क गई है और अधिकारी को तो डांटा ही , साथ पुलिस में भी शिकायत कर दी है।

यह है मामला

निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संयोगितागंज पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है और इसमें कुलमी द्वारा संदेहास्पद कृत्य करने की आशंका जताई है। कुलमी ने 16 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे करीब एआईसीटीएसएल के गीता भवन स्थित दफ्तर में निगमायुक्त की कार के पास नींबू फेंका जो संदेहास्पद है। यह सीसीटीवी में भी नजर आया है। निगमायुक्त को घटना पता चलने पर उन्होंने कुलमी को बुलाया और फटकार लगाई, कुलमी ने भी माफी मांगी लेकिन मामाला यही नहीं थमा।

भोपाल तक पहुंचाया गया मामला

बताया जा रहा है कि निगमायुक्त ने यह मामला भोपाल तक पहुंचा दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार कुछ बीजेपी नेता और कर्मचारी आगर-मालवा के नलखेड़ा के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर गए थे और वहां मिर्ची यज्ञ किया और नींबू वहीं से लेकर आए थे। इसके बाद वह इंदौर पहुंचे और कुलमी ने यह नींबू निगमायुक्त की कार के पास फेंक दिए।

महापौर और निगमायुक्त की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा मामला

जब से निगमायुक्त ने अप्रैल माह से पद संभाला है तभी से ही निगमायुक्त और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच पटरी नहीं बैठने की बात लगातार सामने आ रही है। बीच में एक एमआईसी महापौर ने बुलाई थी लेकिन इसमें निगमायुक्त नहीं पहुंची और इसे अवैध बता दिया। महापौर लगातार अधिकारियों की मनमानी, लालफीताशाही को लेकर परेशान है और विविध बैठकों में उनके साथ एमआईसी सद्सय मुद्दा उठा रहे है लेकिन फिलहाल जनप्रतिनिधि खुद को बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस नींबू फेंकने को भी महापौर के साथ एमआईसी और निगमायुक्त की लड़ाई के रूप में ही देखा जा रहा है।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज़
  • Municipal Commissioner Vs Mayor
  • Municipal Commissioner angry with the lemon of tantra-mantra
  • reprimanded the Mayor's PA
  • also sent complaint to the police
  • निगमायुक्त Vs महापौर
  • तंत्र-मंत्र के नींबू से नाराज निगमायुक्त
  • महापौर के पीए को फटकार
  • पुलिस को भी भेजी शिकायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा