इस चुनाव में पार्टियों ही नहीं एक बाबा की जुबान भी लगी है दांव पर, पंडोखर बाबा ने की थी सरकार बदलने की भविष्यवाणी
Chandresh Sharma | Oct 18, 2023, 24:00 IST
इस चुनाव में पार्टियों ही नहीं एक बाबा की जुबान भी लगी है दांव पर, पंडोखर बाबा ने की थी सरकार बदलने की भविष्यवाणी
पंडोखर बाबा ने उनके दरबार में पहुंचे कांग्रेस नेता हेमंत कटारे को लेकर भविष्यवाणी की थी, भविष्यवाणी आधी सच भी साबित हुई। दूसरी भविष्यवाणी में सरकार बदलने का किया था दावा
DATIA. विधानसभा चुनाव आते ही ज्योतिषियों, बाबाओं और किंवदंतियों पर चर्चाओं का दौर शुरु हो जाता है। साल 2018 के चुनाव में सिंहस्थ की किंवदंती जोरों पर थी। किंवदंति के मुताबिक सिंहस्थ का आयोजन कराने वाले व्यक्ति से उसका ताज छिन जाता है। किंवदंति एक प्रकार से सच भी साबित हुई लेकिन 13 महीने बाद बाबा महाकाल ने फिर से शिवराज पर हाथ रख दिया था। अब इस बार विधानसभा चुनाव में पंडोखर बाबा की भविष्यवाणी की चर्चा है।
एक भविष्यवाणी आधी सच भी साबित हुई
पंडोखर बाबा ने उनके दरबार में पहुंचे कांग्रेस नेता हेमंत कटारे को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कार्यकर्ता राहुल ढिमोले द्वारा लगाई गई अर्जी पर अपने पर्चे पर लिखकर दिया था कि हेमंत कटारे को न सिर्फ टिकट मिलेगा बल्कि वे भविष्य में विधायक होंगे। हेमंत कटारे को कांग्रेस टिकट सौंप चुकी है, विधायक बनेंगे या नहीं यह 3 दिसंबर को तय हो जाएगा।
दूसरी भविष्यवाणी में सरकार बदलने का किया था दावा
पंडोखर बाबा ने इसी तरह एक दूसरी भविष्यवाणी में दावा किया था कि आने वाले दिनों में सरकार बदलने वाली है। इस भविष्यवाणी से उस दौरान कांग्रेसियों की बांछे खिल गई थीं। हालांकि भविष्यवाणी में यह दावा कदापि नहीं किया गया कि सत्ता परिवर्तन बीजेपी से कांग्रेस का होगा या केवल बीजेपी का अंदरूनी यानि सिर्फ सीएम बदले जाने वाला परिवर्तन।
कौन हैं पंडोखर सरकार
बता दें कि दतिया से सटे पंडोखर धाम के प्रमुख पंडोखर सरकार का असली नाम गुरुशरण शर्मा है। यूं तो वे साल 1999 से दरबार लगाते चले आ रहे हैं लेकिन चर्चाओं में हाल के कुछ सालों में आए हैं। पंडोखर धाम में हनुमान जी की उपासना होती है। दावा किया जाता है कि पंडोखर सरकार पर हनुमान जी की विशेष कृपा है। हालांकि अपने-अपने दावों में पंडोखर सरकार और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री एकदूसरे पर निशाना साधते रहते हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari