इंदौर में 2 हजार के नोट ढूंढने के लिए समय से पहले खोली गई खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां, 30 सितंबर है आखिरी तारीख

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर में 2 हजार के नोट ढूंढने के लिए समय से पहले खोली गई खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां, 30 सितंबर है आखिरी तारीख

INDORE. इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां समय से पहले खोलनी पड़ी। वैसे ये दान पात्र 3-3 महीने के अंतराल पर खोले जाते हैं, लेकिन अभी इन्हें 2 महीने में ही खोलना पड़ा। वजह है 2 हजार के नोट। 30 सितंबर 2 हजार के नोट जमा करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद ये नोट बेकार हो जाएंगे। इसलिए दान पेटियों में से 2 हजार के नोट निकाल लिए गए हैं।

असली नोट कम, नकली ज्यादा

खजराना गणेश मंदिर के दान पात्रों से 2 हजार के असली नोट कम और नकली ज्यादा निकले। इसके साथ ही सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं। दान पेटियों से विदेशी नोट भी निकले हैं। प्रशासन के आदेश के मुताबिक दान पात्रों में से 2 हजार के नोट निकाल लिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

भारत में तेज गति से हो रहा बुजुर्गों की संख्या में इजाफा, आने वाले कुछ दशकों में हर 5 में से एक व्यक्ति होगा वृद्ध

30 सितंबर के बाद बेकार हो जाएंगे 2 हजार के नोट

2 हजार के नोट बैंक में जमा कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद ये सिर्फ 1 कागज का टुकड़ा रह जाएंगे। इनकी कोई कीमत नहीं रहेगी।

खजराना गणेश मंदिर 2 thousand rupee notes will not be valid after 30th September found 2 thousand rupee notes opened donation boxes Khajrana Ganesh Temple Indore Khajrana Ganesh Temple 30 सितंबर के बाद नहीं चलेंगे 2 हजार के नोट 2 हजार के नोट ढूंढे दान पेटियां खोली खजराना गणेश मंदिर इंदौर