इंदौर में संघ के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी की बैठक, प्रत्याशी ढूंढने में जुटे, विधानसभा चुनाव में उतारेंगे, बोले- राजनीति में आए तो लोकसभा भी लड़ेंगे

BP Shrivastava | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
 इंदौर में संघ के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी की बैठक, प्रत्याशी ढूंढने में जुटे, विधानसभा चुनाव में उतारेंगे, बोले- राजनीति में आए तो लोकसभा भी लड़ेंगे
इंदौर में संघ के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी की बैठक, प्रत्याशी ढूंढने में जुटे, विधानसभा चुनाव में उतारेंगे, बोले- राजनीति में आए तो लोकसभा भी लड़ेंगे

जनहित पार्टी अब अधिक से अधिक सदस्यों को अपने साथ जोड़ने में जुट गई है और खासकर मिशन है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ढूंढे जाएं और मैदान में उतारा जाए।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में संघ के पूर्व प्रचारकों द्वारा दस सितंबर को भोपाल में गठित की गई जनहित पार्टी की दूसरी बैठक रविवार, 17 सितंबर को इंदौर में हुई। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग से सदस्य शामिल हुए। पार्टी अब अधिक से अधिक सदस्यों को अपने साथ जोड़ने में जुट गई है और खासकर मिशन है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ढूंढे जाएं और मैदान में उतारा जाए। यही नहीं पार्टी लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी को फिलहाल चुनाव आयोग से मंजूरी और चुनाव चिन्ह मिलने में देरी की संभावना है, इसलिए पार्टी के प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर उतरेंगे। पार्टी की बैठक खजराना स्थित पाटीदार धर्मशाला में हुई। बैठक में पार्टी के फाउंडर अभय जैन के साथ ही मनीष काले, विशाल बिंदल, डॉ. सुभाष बरोड व अन्य उपस्थित थे।

बैठक में यह बोले प्रचारक

पार्टी की बैठक में पूर्व प्रचारक अभय जैन ने कहा कि आज लोग स्वच्छ राजनीति की ओर देख रहे हैं और नेता जनता से जुड़े मुद्दे उठाने भूल गए हैं। बीजेपी की ही बात करें तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों के विचार अब बीजेपी में नजर नहीं आते, हम पंडित उपाध्याय जी की विचारधारा का पूरी तरह पालन करेंगे। हम राजनीति के बिगड़े कल्चर को सुधारने के पर काम करेंगे। हमारा मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, दंडनीति, अर्थव्यवस्था और जिम्मेदार कार्यपालिका का होगा। जैन और बरोड़ ने द सूत्र से कहा, जहां प्रत्याशी मिलेंगे मैदान में उतारेंगे।

पंजीयन हुआ तो दल के रूप में नहीं तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक सदस्य बनाना है। चाहे मालवा-निमाड़ के इंदौर-उज्जैन संभाग हो या रीवा, चंबल जैसे रीजन सभी जगह काम करेंगे और जहां भी अच्छे, सक्षम प्रत्याशी मिलेंगे, चुनाव में उतारेंगे। पंजीयन होगा तो दल के रूप में नहीं तो निर्दलीय के रूप में लड़ेंगे। हम राजनीति में कुछ नया दे सकें इसके लिए आए हैं। बीजेपी पार्टी के नाराज कार्यकर्ता, नेता, अभी हमारे संपर्क में नहीं आए हैं। संघ से दरकिनार होने के चलते यह पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि इस तरह की बातों पर जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। किसी से नाराज होकर राजनीति में आने की बात नहीं है, बात केवल बीजेपे की नहीं है, पूरी राजनीति और दलों में ही बिगाड़ आ चुका है। हमारा एजेंडा गवर्नेंस में सुधार और राजनीति कल्चर को साफ-सुथरा करना ही उद्देश्य है।

डॉ. सुभाष बरोड़ ने यह कहा

हमारे मुद्दे चुनाव में जनता के बीच लेकर जाएंगे, मप्र ही नहीं हमारे साथ यूपी, हरियाणा, बिहार सभी जगह से हमें प्रतिक्रिया मिल रही है और राजनीति में सुधार चाहते हैं। हमारी जहां क्षमता होगी और अच्छे उम्मीदवार मिलेंगे, वहां चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि उनका वोट बैंक तो तय है, लेकिन फिर भी बीता चुनाव मप्र में हारे थे, उनसे जो नाराज हैं और जो कांग्रेस में नहीं जाना चाहते हैं। वह हमारे साथ आएंगे, वोट देंगे। आज भी बैठक में बीजेपी के कई कार्यकर्ता आए हुए हैं। हम लोग सालों से सभी के संपर्क में हैं, तो सभी से समर्थन मिला है। साल 2007 तक हमने संघ में काम किया है उनकी अपनी मर्यादा और सीमा है, हमें उससे बाहर काम करना था, इसलिए हम संघ से दायित्व मुक्त हो गए, संघ में रहकर यह काम नहीं कर सकते थे। जब पार्टी बनाई है तो विधानसभा और लोकसभा सभी तरह के चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की विचारधार अच्छी है, उसमें दिक्कत नहीं है, लेकिन बीजेपी की जो अभी कार्यशैली है वह कांग्रेस से अलग नहीं है। मतभेद कार्यशैली से है, विचारधारा से नहीं है, इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं में नराजगी आज इसी पर है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Janhit Party meeting
  • party of former Sangh campaigners
  • Janhit Party started searching for candidates
  • जनहित पार्टी की बैठक
  • संघ के पूर्व प्रचारकों की पार्टी
  • जनहित पार्टी प्रत्याशी ढूंढने में लगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि