कांग्रेस के टिकट बदलने पर इंदौर में विजयवर्गीय का तंज, बोले- जो ज्यादा कीमत दे रहा, उसे दे रहे, शुक्ला ने कैलाश को दिया नया नाम

Rahul Garhwal | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस के टिकट बदलने पर इंदौर में विजयवर्गीय का तंज, बोले- जो ज्यादा कीमत दे रहा, उसे दे रहे, शुक्ला ने कैलाश को दिया नया नाम
कांग्रेस के टिकट बदलने पर इंदौर में विजयवर्गीय का तंज, बोले- जो ज्यादा कीमत दे रहा, उसे दे रहे, शुक्ला ने कैलाश को दिया नया नाम

कांग्रेस के टिकट बदलने पर इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो ज्यादा कीमत दे रहा, उसे दे रहे हैं। संजय शुक्ला ने कैलाश को नया नाम दिया।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस ने 4 विधानसभा के टिकट बदल दिए हैं, इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा इंदौर-1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां जो ज्यादा कीमत देता है, वो टिकट प्राप्त कर लेता है और जिसे टिकट नहीं मिलते, उसके पैसे लौटा भी दिए जाते हैं। इसके पहले भी विजयवर्गीय ने इसी तरह के आरोप लगाए थे।

विजयादशमी पर मिलन समारोह में क्या बोले विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने विजयादशमी के मौक पर हुए मिलन समारोह के दौरान कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं, जो ज्यादा कीमत दे देता है, वो टिकट प्राप्त कर लेता है कई लोगों ने पैसे दिए और वापस लिए। ये ईमानदारी है। कांग्रेस में पैसे दे दिए हैं और टिकट नहीं मिलने पर लोगों के वापस दिए हैं। ये जानकारी मुझे प्राप्त हुई है।

PCC चीफ कमलनाथ पर लगाए थे टिकट बेचने के आरोप

इसके पहले रविवार को भी एक कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाए थे कि मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि कमलनाथ जी ने उम्मीदवारों से पैसे लिए हैं और टिकट बांटे हैं, इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने ही कहा है कि हमने 2-2, 3-3, 4-4 करोड़ दिए, खर्च किए, टिकट नहीं मिला है। ये संगीन आरोप है, यदि कांग्रेस के नेता ही ऐसा करेंगे तो मैं समझता हूं कांग्रेस कैसी पार्टी है, ये लोगों को सोचना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने इन विधानसभा सीटों पर बदले प्रत्याशी, जानिए किस-किसका पत्ता कटा ?

संजय शुक्ला ने विजयवर्गीय को कहा मेहमान जी

कांग्रेस विधायक और विधानसभा-1 के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बुधवार को नामांकन भर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मेरी विधानसभा में बेवजह नशे के आरोप लगाकर मेहमान जी (कैलाश विजयवर्गीय) जनता को गुमराह कर रहे हैं, मेरी विधानसभा में एक भी नई शराब दुकान नहीं खुली, ये तो उनकी विधानसभा-2 में खुली है। ड्रग्स धंधा उनकी विधानसभा में चल रहा है। ये अब क्यों बोल रहे हैं, उनके ही सीएम, मंत्री, महापौर है, वे क्यों ये सब नहीं रोक पाए। हमारी सरकार आई तो सबसे पहला फैसला नाइट कल्चर को बंद करने का होगा। कमलनाथ जी की सरकार में अवैध कॉलोनी काटने वालों को जेल में डाला गया। इन्होंने किसी को जेल नहीं डाला। मनोज परमार जैसे लोग बोल रहे हम विधायक बनेंगे, गुंडों का राज चलेगा। विधानसभा मेरा परिवार है और गुंडों की फौज से लड़ रहे हैं। जिस तरह से मेहमान को सम्मान से विदा किया जाता है, उसी तरह उन्हें वोटिंग और मतगणना के बाद सम्मान से मेहमान जी को विदा किया जाएगा।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP-Congress
  • बीजेपी-कांग्रेस
  • Sanjay Shukla
  • संजय शुक्ला
  • Congress changed 4 tickets
  • कांग्रेस ने 4 टिकट बदले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा