कोरबा में डॉ. महंत बोले- सफल नीतियों के दम पर फिर बनेगी कांग्रेस सरकार, सीएम फेस के सवाल पर दिया ये जवाब
The Sootr CG | Oct 28, 2023, 24:00 IST
कोरबा में डॉ. महंत बोले- सफल नीतियों के दम पर फिर बनेगी कांग्रेस सरकार, सीएम फेस के सवाल पर दिया ये जवाब
कोरबा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सफल नीतियों के दम पर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
KORBA. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सूबे की सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ जहां विपक्ष में बैठी बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर प्रदेश में चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस चुनाव का नेतृत्वकर्ता तो मान रही है, लेकिन प्रदेश में दोबारा सरकार बनी तो सीएम कौन होगा, इसे लेकर कोई भी बड़ा नेता कुछ भी खुलकर बोलने से बचते नजर आ रह हैं।
डॉ. महंत ने किया फिर कांग्रेस की सरकार बनने का दावा
कोरबा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 सालों में गांव,गरीब,आदिवासी,किसान,धान और नौजवान के साथ ही प्रदेश की संस्कृति को सहेजने का जमीनी स्तर पर काम किया है। जिसे प्रदेश की जनता ने महसूस ने किया है। डॉ. महंत ने कांगेस सरकार की सफल नीतियों के दम पर फिर से सरकार बनाने का दावा किया। बता दे कि डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के लिए कोरबा पहुंचे थे।
ये खबर भी पढ़ें...
रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी को दी शिष्टाचार की नसीहत, CM भूपेश का पलटवार, बोले- BJP को उपदेश देने की जरूरत नहीं
डॉ. महंत ने बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी का सीएम फेस डिक्लियर नहीं किये जाने पर डॉ. महंत ने तंज कसते हुए कह दिया कि सीएम चेहरा बीजेपी तो कर ही नहीं सकती। क्योंकि उनकी जीत ही सुनिश्चित नहीं हो रही है, बेचारे घूम-घूम के थक गए हैं। अभी तक कुछ बोल ही नहीं पा रहे हैं, किसके बारे में क्या बोले। ना उनके पास कैंडिडेट हैं जीतने लायक, ना उनकी सरकार बनने लायक है।
ये खबर भी पढ़ें..
सीएम भूपेश के बयान पर मीनाक्षी लेखी बोलीं- चोर को ED का डर, रविशंकर प्रसाद बोले- इनती परेशानी होती है तो भ्रष्टाचार मत करिए
कांग्रेस से सीएम फेस को लेकर बोले डॉ. महंत
वहीं डॉ. महंत से जब कांग्रेस से सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होने बात को हाईकमान पर टाल दिया। महंत ने अपने जवाब में कहा कि हाईकमान के निर्देश पर पहले भी सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ा गया था और अभी कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। चुनाव जीतने के बाद हाईकमान जिसे कहेगा वह मुख्यमंत्री बनेगा।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava