MP में कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रि में आएगी, स्क्रीनिंग कमेटी फाइनल कर चुकी 80 नाम, जानिए क्या है टिकट वितरण का क्राइटेरिया?

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MP में कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रि में आएगी, स्क्रीनिंग कमेटी फाइनल कर चुकी 80 नाम, जानिए क्या है टिकट वितरण का क्राइटेरिया?

BHOPAL. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों लगातार प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी ने जोरशोर से तैयारी शुरु कर दी है। बीजेपी अपने 79 प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है। इसमें पहली दो सूची में 39-39 और आखिरी सूची में एक प्रत्याशी का नाम था। वहीं कांग्रेस ने अब तक एक भी नाम घोषित नहीं किया है। कहा जा रहा है कि नवरात्रि में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होगी।

नवरात्रि में कांग्रेस की पहली लिस्ट

दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 7 अक्टबूर को हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और CEC मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल हुए। बैठक में 140 नाम तय कर लिए गए हैं। इसमें हारी सीटों के साथ ही सिंगल नाम वाली सीटें शामिल हैं। वहीं कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला जल्द ही करने वाली है। इसके बाद फिर बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट नवरात्रि में आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए....

सरकार ने दी राहत, न्यूट्रल अल्कोहल जीएसटी से बाहर, मोलासेस और मिलेट्स से घटा टैक्स

प्रत्याशियों को तैयारी का इशारा

कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही है। इसके लिए कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लगातार क्षेत्र में दौरे किए और प्रत्याशियों के चयन को लेकर जमीनी फीडबैक लिया। लोगों से लिए गए फीडबैक के आधार पर ही हारी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन किया गया है।

पार्टी ने तय किए टिकट के लिए ये क्राइटेरिया

  • तीन बार हारे नेताओं को टिकट नहीं।
  • विधायक अपनी सीट नहीं बदल पाएंगे।
  • जिले के बाहर के नेता को टिकट नहीं दिए जाएंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 MP News कांग्रेस की पहली सूची Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 नवरात्रि में कांग्रेस की पहली लिस्ट कांग्रेस की पहली लिस्ट कब Congress First List Congress first list in Navratri Congress first list when एमपी न्यूज