छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों का भुगतान बकाया, दोबारा खोला जाएगा पोर्टल, 250 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

Shivam Dubey | Sept 13, 2023, 24:00 IST
Share
 छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों का भुगतान बकाया, दोबारा खोला जाएगा पोर्टल, 250 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया
छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों का भुगतान बकाया, दोबारा खोला जाएगा पोर्टल, 250 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत दी जाने वाली राशि प्राइवेट स्कूलों को अब तक नहीं मिल सकी है। प्रायवेट स्कूलों की मांग पर दोबारा पोर्टल खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत दी जाने वाली राशि प्राइवेट स्कूलों को अब तक नहीं मिल सकी है। प्रायवेट स्कूलों की मांग पर दावा पेश करने के लिए दोबारा पोर्टल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। निजी स्कूलों की करीब 250 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है।

फिर से खोला जाएगा पोर्टल

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को ज्ञापन सौंपकर शुल्क प्रतिपूर्ति की लगभग 250 करोड़ रुपए की लंबित राशि के भुगतान का आग्रह किया था। निजी स्कूलों को आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जाता है। कई स्कूलों का दो साल की राशि का भुगतान बकाया है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई पोर्टल को फिर से खोला जा रहा है, जिसमें निजी स्कूल दावा कर सकेंगे। वर्ष 2020-21 के लंबित 2 भुगतान दावा के लिए 21 एवं 22 सितम्बर तथा वर्ष 2021-22 के लंबित त भुगतान के लिए 25 एवं 26 सितम्बर तक पोर्टल को खोला जाएगा।

ये आखिरी मौका

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत जिन स्कूलों द्वारा विगत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 का दावा नहीं किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में समस्त निजी विद्यालयों को सूचित किया है गया है कि वे तय समय में दावा करें। संबंधित निजी विद्यालयों के दावा राशि के सत्यापन उपरांत पात्र स्कूलों के खाते में राशि अन्तरित करने की कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी जिले या निजी स्कूल द्वारा शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति राशि की मांग की जाती है,तो विभाग द्वारा मान्य नहीं किया जाएगा है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Ravindra Chaubey
  • रवीन्द्र चौबे
  • School Education Departmet RTE
  • RTE Portal
  • स्कूल शिक्षा विभाग आरटीई
  • आरटीई पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं