इंदौर विधानसभा-1 में संजय शुक्ला निर्दलीय हमनाम प्रत्याशी शुक्ला से परेशान, उधर पटवारी के 15 हजार के बल्क मैसेज की शिकायत
Jitendra Shrivastava | Nov 16, 2023, 24:00 IST
इंदौर विधानसभा-1 में संजय शुक्ला निर्दलीय हमनाम प्रत्याशी शुक्ला से परेशान, उधर पटवारी के 15 हजार के बल्क मैसेज की शिकायत
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला यहां पर हमनाम निर्दलीय प्रत्याशी संजय शुक्ला पिता कमलकांत शुक्ला से परेशान है।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र की हाईप्रोफाइल सीट इंदौर विधानसभा एक में शिकायतों का दौर जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला यहां पर हमनाम निर्दलीय प्रत्याशी संजय शुक्ला पिता कमलकांत शुक्ला से परेशान है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इस संबंध में शिकायत की है कि निर्दलीय प्रत्याशी शुक्ला ने तेज न्यूज नाम से सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया है और इस पर मतदाताओं को भ्रमित करने वाले वीडियो एडिट कर डाले जा रहे हैं। उधर जीतू पटवारी के खिलाफ बल्क मैसेज भेजने पर शिकायतें हुई है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय अब विधानसभा दो का घर छोड़कर विधानसभा एक में किराए का मकान लेकर शिफ्ट हुए हैं।
पुलिस आयुक्त को यह हुई है शिकायत
![WhatsApp Image 2023-11-16 at 7.33.22 PM.jpeg]()
पुलिस आयुक्त को शिकायत में है कि निर्दलीय संजय शुक्ला द्वारा बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलीभगत कर फर्जी पेज तेज न्यूज चलाया जा रहा है। इसमें झूठे एडिटेड वीडियो डाले जा रहे हैं। शिकायत में मांग है कि सायबर क्राइम का केस दर्ज कर प्रसारण रोका जाए।
शुक्ला ने विजयवर्गीय के करीबी चिंटू वर्मा जो देपालपुर में बीजेपी नेता भी है, की शिकायत भी चुनाव आयोग की की है। इसमें कहा गया है वह अपने 400-500 लोगों के साथ विधानसभा एक में सक्रिय है। जबकि आचार संहिता के मुताबिक बाहरी व्यक्ति विधानसभा में नहीं आ सकता है। यह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने मेरे कार्यकर्ताओं को आज भी जान से मारने की धमकी दी।
जीतू पटवारी के मैसेज के खिलाफ शिकायत
![WhatsApp Image 2023-11-16 at 7.31.40 PM.jpeg]()
उधर वोटिंग के 24 घंटे पहले राऊ के प्रत्याशी कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की ओर से क्षेत्र के मतदाताओं को मोबाइल पर बल्क मैसेज मिले हैं। इसमें पटवारी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का उपयोग करते हुए लिखा है कि परिवारजन, कांग्रेस की सरकार बनते ही 15 हजार प्रति माह की हर परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। एक नंबर का बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान करें, आपका जीतू। सी विजिल पर रहवासियों ने सौ से ज्यादा शिकायतें की है। इसमें कहा गया है कि जीतू पटवारी द्वारा मेरे मोबाइल पर मैसेज भेजकर 15 हजार की आर्थिक मदद का प्रलोभन दिया गया है। उनका यह कृत्या रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1950 के भाग 7 के अध्याय 1 में वर्णित भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध की श्रेणी के तह होकर कानून का उल्लंघन है। कृपया जीतू पिता रमेश पटवारी के विरुद्ध केस दर्ज कर नामांकन फार्म निरस्त करने की कष्ट करें।
इधर... विजयवर्गीय अब विधानसभा दो छोड़कर एक के हुए रहवासी
![WhatsApp Image 2023-11-16 at 8.00.56 PM.jpeg]()
उधर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने अब अपना निवास इंदौर विधानसभा दो से बदलकर इंदौर विधानसभा एक के संगमगर क्षेत्र में कर लिया है। विजयवर्गीय ने इसके लिए चुनाव प्रचार से फ्री होकर गुरुवार को कुछ लोगों को भोजन के लिए भी बुलाया। हालांकि, वह दस दिन पहले ही यहां पर शिफ्ट हो गए थे। यह घर उन्होंने किराए से लिया है। यहां नेमप्लेट पर उनके साथ बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम लिखा है और नेम प्लेट भगवा रंग की है।
पुलिस आयुक्त को यह हुई है शिकायत
WhatsApp Image 2023-11-16 at 7.33.22 PM.jpeg
पुलिस आयुक्त को शिकायत में है कि निर्दलीय संजय शुक्ला द्वारा बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलीभगत कर फर्जी पेज तेज न्यूज चलाया जा रहा है। इसमें झूठे एडिटेड वीडियो डाले जा रहे हैं। शिकायत में मांग है कि सायबर क्राइम का केस दर्ज कर प्रसारण रोका जाए।
- वह संजय शुक्ला के ईवीएम नंबर पर अपने नंबर का प्रचार कर रहे हैं। अपनी फोटो अपलोड करके दिखा रहे हैं। ताकि मतदाता भ्रमित होकर कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला के चार नंबर की जगह उनके नंबर को दबा दे।
- यह काम विजयवर्गीय के साथ मिलकर किया जा रहा है और सायबर क्राइम में आता है।
शुक्ला ने विजयवर्गीय के करीबी चिंटू वर्मा जो देपालपुर में बीजेपी नेता भी है, की शिकायत भी चुनाव आयोग की की है। इसमें कहा गया है वह अपने 400-500 लोगों के साथ विधानसभा एक में सक्रिय है। जबकि आचार संहिता के मुताबिक बाहरी व्यक्ति विधानसभा में नहीं आ सकता है। यह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने मेरे कार्यकर्ताओं को आज भी जान से मारने की धमकी दी।
जीतू पटवारी के मैसेज के खिलाफ शिकायत
WhatsApp Image 2023-11-16 at 7.31.40 PM.jpeg
उधर वोटिंग के 24 घंटे पहले राऊ के प्रत्याशी कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की ओर से क्षेत्र के मतदाताओं को मोबाइल पर बल्क मैसेज मिले हैं। इसमें पटवारी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का उपयोग करते हुए लिखा है कि परिवारजन, कांग्रेस की सरकार बनते ही 15 हजार प्रति माह की हर परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। एक नंबर का बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान करें, आपका जीतू। सी विजिल पर रहवासियों ने सौ से ज्यादा शिकायतें की है। इसमें कहा गया है कि जीतू पटवारी द्वारा मेरे मोबाइल पर मैसेज भेजकर 15 हजार की आर्थिक मदद का प्रलोभन दिया गया है। उनका यह कृत्या रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1950 के भाग 7 के अध्याय 1 में वर्णित भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध की श्रेणी के तह होकर कानून का उल्लंघन है। कृपया जीतू पिता रमेश पटवारी के विरुद्ध केस दर्ज कर नामांकन फार्म निरस्त करने की कष्ट करें।
इधर... विजयवर्गीय अब विधानसभा दो छोड़कर एक के हुए रहवासी
WhatsApp Image 2023-11-16 at 8.00.56 PM.jpeg
उधर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने अब अपना निवास इंदौर विधानसभा दो से बदलकर इंदौर विधानसभा एक के संगमगर क्षेत्र में कर लिया है। विजयवर्गीय ने इसके लिए चुनाव प्रचार से फ्री होकर गुरुवार को कुछ लोगों को भोजन के लिए भी बुलाया। हालांकि, वह दस दिन पहले ही यहां पर शिफ्ट हो गए थे। यह घर उन्होंने किराए से लिया है। यहां नेमप्लेट पर उनके साथ बेटे आकाश विजयवर्गीय का नाम लिखा है और नेम प्लेट भगवा रंग की है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari