इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल के आखिरी दिन कैबिनेट बैठक, वीरा राणा को मिलेगा सबसे वरिष्ठ होने का फायदा

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल के आखिरी दिन कैबिनेट बैठक, वीरा राणा को मिलेगा सबसे वरिष्ठ होने का फायदा

BHOPAL. मध्यप्रदेश की नई मुख्य सचिव के पद पर वीरा राणा की नियुक्ति तय है। वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की विदाई के साथ ही वरिष्ठता के आधार पर वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। 1988 बैच की वरिष्ठ महिला अफसर वीरा राणा को इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे वरिष्ठ होने का फायदा मिलेगा। राणा ने बुधवार 29 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी भेंट की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल की आखिरी बैठक गुरुवार 30 नवंबर को बुलाई गई है। 30 नवंबर को ही मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल का भी आखिरी दिन है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल में अध्यक्ष हैं वीरा

वीरा राणा वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। वे मार्च 2024 में रिटायर हो रही हैं। दरअसल वीरा राणा से सिनियर आईएएस 1987 बैच के अफसर अजय तिर्की और 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। ऐसे में मप्र में पदस्थ आईएएस के हिसाब से वीरा राणा सबसे सीनियर हैं, उनके बाद 1989 बैच के अनुराग जैन भी ​केन्द्रीय प्रतिनि​युक्ति पर पदस्थ हैं।

प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव

वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। उनसे पहले 1960 बैच की IAS अफसर निर्मला बुच 1990 से लेकर 1992 तक मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रही हैं। वे मप्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की सरकार में पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।

आखिरी कैबिनेट बैठक

सीएम शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल की आखिरी बैठक गुरुवार 30 नवंबर को बुलाई गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बैठक का कोई एजेंडा नहीं है। बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी मंत्रियों, सीएस, पीएस और सचिवों के बुलाया गया है।

इन पदों पर रही हैं वीरा राणा

वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मप्र की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वे विदिशा और जबलपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कलेक्टर भी रही हैं। वीरा राणा को कठोर व अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है।

एमबीए हैं वीरा राणा

वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को उत्तरप्रदेश में हुआ था। वे 1998 बैच की IAS अफसर हैं। वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स और MBA है।

बैठक में लाड़ली बहना का जिक्र करेंगे सीएम

सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के मुताबिक आमतौर पर विधानसभा चुनाव होने के बाद इस तरह कैबिनेट बैठक बुलाई जाती है। इसमें सीएम लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं और कार्यों का उल्लेख कर सकते हैं। ऐसे में एक महिला का मुख्य सचिव बनना भी खास होगा।

भोपाल न्यूज Bhopal News एमपी में मुख्य सचिव कौन हैं मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस IAS अफसर वीरा राणा वीरा राणा होंगी एमपी की मुख्य सचिव who is the Chief Secretary in MP Chief Secretary Iqbal Singh Bains IAS officer Veera Rana Veera Rana will be the Chief Secretary of MP