जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशी महिला वहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग बढ़ी

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशी महिला वहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग बढ़ी

JAIPUR. राजनीति में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने की बात तो बहुत होती है लेकिन राजस्थान की सात सीटों का परिणाम बता रहा है कि मतदाता इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं है। ये सात सीटें वे हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इनमें से सिर्फ एक सीट पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है बाकी जगह कमी आई है और कमी भी दो से चार प्रतिशत तक की है।

भोपालगढ़ में वर्ष 2018 में 64.07 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया

राजस्थान के चुनाव में 199 में से 117 सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है लेकिन सात विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक दिन पहले हुए चुनाव में दोनों प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें से छह सीटों पर मतदान गिरा है। जोधपुर की भोपालगढ़ एक मात्र सीट ऐसी है जहां मतदान बढ़ा है। यहां गत चुनाव के मुकाबले दो प्रतिशत मतदान बढ़ा है। भोपालगढ़ में वर्ष 2018 में 64.07 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसके मुकाबले इस बार 66.05 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

सिर्फ महिलाओं के मुकाबले वाली सीटें

  • जायल (नागौर)
  • बीजेपी - मंजू बाघमार
  • कांग्रेस - मंजू देवी
  • 2018: 68.76
  • 2023: 67.92
  • कामां (भरतपुर)
  • बीजेपी - नौक्षम चौधरी
  • कांग्रेस - जाहिदा खान
  • 2018 : 79.90
  • 2023 : 77.94
  • हिंडौन (करौली)
  • बीजेपी - राजकुमारी जाटव
  • कांग्रेस - अनिता जाटव
  • 2018 : 71.86
  • 2023 : 67.32
  • सादुलपुर
  • बीजेपी - सुमित्रा पूनिया
  • कांग्रेस - कृष्णा पूनिया
  • 2018 : 81.56
  • 2023 : 77.38
  • अनूपगढ़ (गंगानगर)
  • बीजेपी - संतोष बावरी
  • कांग्रेस - शिमला नायक
  • 2018 : 81.55
  • 2023 : 77.95
  • भोपालगढ़ (जोधपुर)
  • बीजेपी - कमसा मेघवाल
  • कांग्रेस - गीता बरवड़
  • 2018 : 64.09
  • 2023 : 66.05
  • अजमेर दक्षिण
  • बीजेपी - अनिता भदेल
  • कांग्रेस - द्रोपदी कोली
  • 2018 : 68.02
  • 2023 : 66.79
Rajasthan Assembly Elections 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव में महिला प्रत्याशी पर वोटिंग Rajasthan Assembly elections राजस्थान में मतदान प्रतिशत Voting on women candidates in elections Voting Percentage in Rajasthan