ग्वालियर में बोले अरुण यादव धोखा देने वालों के लिए पार्टी में ‘‘नो वैकेंसी’’, विधानसभा चुनाव में बंपर सीट का दावा

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में बोले अरुण यादव धोखा देने वालों के लिए पार्टी में ‘‘नो वैकेंसी’’, विधानसभा चुनाव में बंपर सीट का दावा

जितेंद्र सिंह, GWALIOR. मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि धोखा देने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह (नो वैकेंसी) नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बंपर सीट लाकर सरकार बनाने जा रही है। ‘‘मिशन 150’’ को लेकर प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में पार्टी के संभागीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी, जिसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। अरुण यादव मंगलवार को निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए ग्वालियर आए थे। 





2018 में जीते थे, लेकिन सरकार को चुरा लिया





कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने कहा कि वर्ष 2018 में भी चुनाव जीते थे, लेकिन सरकार को चुरा लिया गया। यह कैसे हुआ, उसके बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस को अपना आर्शीवाद देगी। इस बार पार्टी बंपर सीट लाकर सरकार बनाएगी। कांग्रेस भी ‘‘मिशन 150’’ को लेकर पूरी तरह से तैयार है।





बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं 





चुनाव के पहले कांग्रेस के हिंदुत्व की शरण में जाने के सवाल पर अरुण यादव बोले कि हर व्यक्ति धर्म से जुड़ा हुआ है। किसी के कोई आराध्य हैं तो किसी के कोई आराध्य हैं। यह आध्यात्मि देश हैं। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। पर कांग्रेस फिलहाल अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। 





22 को प्रियंका आएगी, राहुल गांधी का दौरा भी 





प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा कांग्रेस को चुनावी चेतुए बताने पर उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति चुनाव में क्या होगी यह विधानसभा चुनाव में पता लग जाएगा। अरुण यादव ने बताया कि इस बार कांग्रेस का मिशन 150 है। हम लोग राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। जबलपुर के बाद 22 जुलाई को ग्वालियर में प्रियंका गांधी का दौरा है। सभी लोग उसी की तैयारियों में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में राहुल गांधी सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का दौरा भी ग्वालियर में होगा।





यह खबर भी पढ़ें





शिवपुरी में बच्चे और पैरेंट्स 42 किलोमीटर चल कर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे, स्कूल ने पढ़ाने से मना किया





निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे अरुण





पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने ग्वालियर पहुंचे थे। सबसे पहले ग्वालियर के पूर्व आईजी श्याम शुक्ला की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उसके बाद शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस नेता राहुल पाराशर के घर कांग्रेस पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट कीं। तत्पश्चात कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह द्वारा आयोजित सांध्वी जयाकिशोरी की कृष्णा कथा में सम्मिलित होने के बाद वापस भोपाल रवाना हो गए।



MP News एमपी न्यूज Gwalior ग्वालियर Arun Yadav no vacancy in Congress for cheaters claims 150 seats in assembly elections अरुण यादव धोखा देने वालों के लिए कांग्रेस में नो वैकेंसी विधानसभा चुनाव में 150 सीट का दावा