राजस्थान में 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री सहित कुल 22 मंत्रियों ने ली शपथ, पहली बार प्रत्याशी को मंत्री बनाया, जानिए कौन बने मंत्री

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
राजस्थान में 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री सहित कुल 22 मंत्रियों ने ली शपथ, पहली बार प्रत्याशी को मंत्री बनाया, जानिए कौन बने मंत्री

JAIPUR. राजस्थान में भजनलाल सरकार के पहले मंत्रिमंडल गठन पर बना सस्पेंस आज खत्म हुआ। जयपुर स्थित राजभवन में शनिवार दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें 12 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, 5 राज्य मंत्री शामिल हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत मंत्रियों के लिए 25 कुर्सियां लगाई गई थीं। 

करणपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ने ली मंत्री पद की शपथ

अब तक 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री सहित 22 मंत्रियों ने शपथ ली। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे। उन्हें विधायक से पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है। यह करणपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यानी अभी विधायक नहीं बने हैं। करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था और अब 5 जनवरी को चुनाव है। यानी पार्टी ने विधायक बनने से पहले ही उन्हें मंत्री बनाया है।

WhatsApp Image 2023-12-30 at 4.31.33 PM.jpeg

इन मंत्रियों ने कैबिनेट की ली शपथ...

1. किरोड़ी लाल मीणा

2. गजेंद्र सिंह खींवसर

3. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर

4. बाबूलाल खराड़ी

5. मदन दिलावर

6. जोगाराम पटेल

7. सुरेश सिंह रावत

8. अविनाश नाथूराम गहलोत

9. जोराराम कुमावत

10. हेमंत मीणा

11. कन्हैयालाल चौधरी

12. सुमित गोदारा

ये बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार...

1. संजय शर्मा अलवर शहर

2. गौतम कुमार दक बड़ी सादड़ी

3. झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर

4. सुरेंद पाल सिंह टीटी करणपुर

5. हीरा लाल नागर सांगोद

ये बने राज्यमंत्री...

1. ओटाराम देवासी सिरोही

2. मंजू वाघमार जायल

3. विजय सिंह चौधरी नावां

4. केके विश्नोई गुढ़ामालानी

5. जवाहर सिंह बेड़म नगर



Rajasthan Council of Ministers राज्यवर्धन सिंह राठौर किरोड़ीलाल मीणा सबसे पहले कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली राजस्थान मंत्री मंडल का विस्तार राजस्थान मंत्री मंडल Rajyavardhan Singh Rathore Kirodilal Meena first cabinet ministers took oath expansion of Rajasthan Council of Ministers
Advertisment