राजनांदगांव में कल आयेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल, एक लाख से ज्यादा लोगों में शामिल होने के संभावना

Shivam Dubey | Sept 07, 2023, 24:00 IST
Share
राजनांदगांव में कल आयेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल, एक लाख से ज्यादा लोगों में शामिल होने के संभावना
राजनांदगांव में कल आयेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल, एक लाख से ज्यादा लोगों में शामिल होने के संभावना

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहें हैं। खड़गे 8 सितंबर को ठेकवा में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहें हैं। खड़गे 8 सितंबर को ठेकवा में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे। खड़गे के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। इस कार्यक्रम ने एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रशासन ने तैनात होंगे 8 सौ जवान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में दो एसपी समेत 20 आला अधिकारी शामिल हैं। साथ ही जिला पुलिस बल के साथ पीएचक्यू और अन्य जिलों से जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभा स्थान में 800 जवानों का पहरा होगा। कार्यक्रम में जाने के लिए चार एंट्री पॉइंट्स बनाए गए हैं। इनमें एक सोमनी से ठेका से परमालकसा से और तुला से एंट्री शामिल है। टोल प्लाजा के बाद वाली एंट्री से केवल वीआईपी को प्रवेश दिया जाएगा।

पार्किंग की ऐसी रहेगी व्यव्स्था

भरोसे के सम्मेलन में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यव्स्था की गई है। कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा गाड़ियों के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसको देखते हुए 6 से ज्यादा पार्किंग्स बनाई गई हैं। इसमें कुछ पार्किंग सभा स्थल के करीब है, तो कुछ सभा स्थल से 2 किलोमीटर दूर है। मल्लिकार्जुन खड़गे,सीएम भूपेश और दीपक बैज हेलिकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेगे। जिसके लिए ठेकवा में ही हेलीपैड बनाया गया है।

कांग्रेसियों को मिला है टारगेट

ठेकवा में होने वाले भरोसे के सम्मेलन के लिए पांच एकड़ का ग्राउंड तय किया गया है। जिसे सजाने का काम शुरू हो चुका है। इतने बड़े ग्राउंड में भीड़ जुटाने का काम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने के लिए एक टारगेट दिया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद कार्यक्रम में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। वहीं कांग्रेस सह प्रभारी चंदन यादव ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर जायजा लिया है।

Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • inc
  • Mallikarjun Khadge
  • मल्लिकार्जुन खडगे का छत्तीसगढ़ दौरा
  • Mallikarjun Khadge's Chhattisgarh Visit
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग