रेणुका सिंह ने कहा- सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें, कांग्रेस बोली—बीजेपी प्रत्याशी ने किया हिंदू विवाह पद्धति का अपमान
The Sootr CG | Oct 17, 2023, 24:00 IST
रेणुका सिंह ने कहा- सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें, कांग्रेस बोली—बीजेपी प्रत्याशी ने किया हिंदू विवाह पद्धति का अपमान
भरतपुर सोनहट से बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें। फिर कांग्रेसी मुझ पर सवाल उठाएं। इस पर कांग्रेस ने उनसे माफी मांगने की मांग की है।
RAIPUR. भरतपुर सोनहट से बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा छिड़ गया है। इसी सवाल के जवाब में रेणुका सिंह ने कहा सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें। फिर कांग्रेसी मुझ पर सवाल उठाएं। इस बयान पर पीसीसी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा BJP कार्यकर्ता रेणुका सिंह का विरोध कर रहे हैं। जिससे वे बौखलाई हुई हैं। रेणुका सिंह ने सनातन परम्परा और हिंदू विवाह पद्धति का अपमान किया है। रेणुका सिंह अपने बयान पर माफी मांगे।
दरअसल, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत क्षेत्र में कहा कि पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मुझसे सवाल करें। उन्हें कांग्रेसियों द्वारा बाहरी बताए जाने को लेकर किए गए सवाल पर विवादित बयान दे दिया।
रेणुका सिंह ने गिनाए क्षेत्रीय होने के संबंध
केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा अविभाजित कोरिया मेरा मायका है। भरतपुर में मेरे पिता ने नौकरी की। प्रभारी मंत्री के रूप में मैंने काम किया। समाज कल्याण मंत्री के रूप में उपलब्धियां हैं, केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कई काम किया।
रेणुका ने ससुराल क्षेत्र में विधायक, सांसद और मंत्री के सफर पूरा किया
उन्होंने कहा कि वे ससुराल क्षेत्र में विधायक, सांसद और मंत्री के सफर को पूरा किया। मुझे विश्वास है कि मायका भरतपुर क्षेत्र का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने गरीबी रेखा राशन कार्ड रखने के आरोप के बाद खुद से टिकट कैंसिल करा दिया। इस पर रेणुका सिंह ने कहा कि उनकी चोरी पकड़ी गई तो उन्होंने अपने परिवार का कार्ड कैंसिल कराया, यह उनकी सबसे बड़ी हार है। 17 नवंबर को जनता इसका जवाब देगी।
रेणुका ने यह भी कहा
भरतपुर-सोनहत क्षेत्र से सीएम चुनने को लेकर रेणुका सिंह ने कहा कि बीजेपी का आम कार्यकर्ता भी जानता है कि बीजेपी में छोटे कार्यकर्ता को विधायक, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पद मिल सकता है।आदिवासी समाज की एक सदस्य द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह कार्यकर्ताओं की सोंच और शुभकामनाएं हैं। पार्टी ने मुझे विधायक का चुनाव लड़ने भेजा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman