10वीं-12वीं की सेकंड चांस परीक्षा 8 जुलाई से, जल्दी करें आवेदन

Harrison Masih | Jun 04, 2026, 19:31 IST
Share
10वीं 12वीं परीक्षा सेकंड चांस 2026
10वीं 12वीं परीक्षा सेकंड चांस 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक जरूरी हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा (सेकंड चांस एग्जाम) की समय-सारिणी जारी कर दी है। इस परीक्षा में मुख्य बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने अंक और श्रेणी में सुधार करने के इच्छुक छात्र भी शामिल हो सकेंगे। जिले में इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अनुमान है कि करीब चार हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

8 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

माशिमं द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से प्रारंभ होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 22 जुलाई तक संचालित की जाएंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र जुलाई के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

अनुत्तीर्ण और श्रेणी सुधार वाले छात्रों को मौका

इस वर्ष मुख्य बोर्ड परीक्षा में जिले से कक्षा 10वीं के 16,745 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 1,778 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं कक्षा 12वीं में परीक्षा देने वाले 13,498 विद्यार्थियों में से 546 विद्यार्थी सफल नहीं हो सके।

इसके अलावा लगभग 1,900 विद्यार्थी अपने अंकों और श्रेणी में सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा देंगे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 4 हजार विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

10वीं-12वीं की प्रमुख परीक्षा तिथियां

12th second chance exam
12th second chance exam

अंक नहीं बढ़े तो पुरानी मार्कशीट ही मान्य

छत्तीसगढ़ माशिमं ने स्पष्ट किया है कि यदि द्वितीय अवसर परीक्षा में विद्यार्थियों के अंक पहले की तुलना में बेहतर नहीं होते हैं, तो उनकी मूल मार्कशीट ही मान्य रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार एक, एकाधिक या सभी विषयों की परीक्षा देने की सुविधा दी गई है।

पूरक परीक्षा की जगह लागू हुई नई व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पारंपरिक पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर द्वितीय अवसर परीक्षा प्रणाली लागू की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एक और अवसर देकर उनके शैक्षणिक भविष्य को बेहतर बनाना और फेल होने वाले छात्रों की संख्या कम करना है।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है जो मामूली अंकों से असफल हुए थे या अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं। इससे छात्रों को एक वर्ष का नुकसान होने से भी बचाया जा सकेगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा कब होगी?
    द्वितीय अवसर परीक्षा कक्षा 12वीं के लिए 8 जुलाई 2026 से और कक्षा 10वीं के लिए 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 22 जुलाई 2026 तक चलेगी।
  2. द्वितीय अवसर परीक्षा में कौन-कौन विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं?
    इसमें मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थी और अपने अंक या श्रेणी सुधारने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।
  3. छत्तीसगढ़ द्वितीय अवसर परीक्षा में कितने अंक लाना अनिवार्य है?
    परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

यह खबरें भी पढ़ें...

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान, ये छात्र अब दो बार दे सकेंगे EXAM

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम, जुलाई में एक साथ होंगी दोनों परीक्षाएं,लेट फीस के साथ 20 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म

मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी: 66 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी,माशिमं ने भेजा प्रस्ताव

5 साल के बाद माशिमं ने बढ़ाई बोर्ड परीक्षा की फीस, जानें अब कितना देना होगा शुल्क

Tags:
  • पूरक परीक्षा
  • छत्तीसगढ़ माशिमं
  • 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • सप्लीमेंट्री
  • 10वीं और 12वीं की परीक्षा
  • सेकंड चांस एग्जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज