MP-CG के इन ब्लॉक्स के लिए लगेंगी बोलियां,कोयला खदानों की नीलामी शुरू

Marut raj | Dec 08, 2024, 17:57 IST
11th round of auction of coal mines of MP CG the sootr
auction of coal mines of MP CG : नीलामी 27 कोयला ब्लॉक्स के लिए होगी। ये 27 कोयला ब्लॉक झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में फैले हुए हैं।

auction of coal mines of MP CG : कोयला खदान नीलामी की 11वें दौर की प्रोसेस शुरू हो गई। इसमें छह राज्यों के 27 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की जाएगी। इसमें 20 खदानों के लिए पहली बार बोली लगाई जाएगी।



वहीं, 10वें दौर की 7 खदानों को दूसरी बार बोली के लिए रखा जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़ की 5 खदानें शामिल हैं। इनमें विजय सेंट्रल, बणई-भालूमुंडा भट- गांव एक्सटेंशन खदान भी शामिल हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की साहपुर पूर्व, सिमरिया (संशोधित) और मरवाटोला – I व मरवाटोला – II शामिल है।



नक्सली कमांडर और उसके साथी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा



पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी



कुछ स्टील कंपनियां आयातित कोयले पर कर रहीं काम

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी के अनुसार नीलामी 27 कोयला ब्लॉक्स के लिए होगी। ये 27 कोयला ब्लॉक झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में फैले हुए हैं। केंद्रीय मंत्री के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 1080 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन की उम्मीद है।



मंत्री के अनुसार कुछ स्टील कंपनियां आयातित कोयले पर काम कर रही हैं। हम उनसे घरेलू कोयले का उपयोग करने का अनुरोध कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य घरेलू रूप से उत्पादित कोयले का उपयोग करना है।



रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार



PSC ऑफिस के प्यून की 2ND रैंक..जिस दफ्तर में थे चपरासी,अब उसी में अफसर



इन खदानों के लिए लगेगी बोली

भांडक पश्चिम (महाराष्ट्र)


दहेगांव/मकरधोकरा – IV (महाराष्ट्र)


साहपुर पूर्व (मध्य प्रदेश)


सेरेगढ़ा (झारखंड)


सिमरिया (संशोधित) (मध्य प्रदेश)


विजय सेंट्रल (छत्तीसगढ़)


7-8. बणई एवं भालूमुंडा (छत्तीसगढ़)


चैनपुर (छत्तीसगढ़)


चिखलधोकरा (महाराष्ट्र)


जवारदाहा उत्तर (झारखंड)


जवारदाहा दक्षिण (झारखंड)


मार्गो ईस्ट (झारखंड)


मार्गो वेस्ट (झारखंड)


मरवाटोला – I (मध्य प्रदेश)


मरवाटोला – II (मध्य प्रदेश)


नामचिक पूर्व (अरुणाचल प्रदेश)


नामचिक पश्चिम (अरुणाचल प्रदेश)


सारधापुर जलताप पूर्व (ओडिशा)


सारधापुर जलाताप पश्चिम (ओडिशा)



10वें दौर के इन कोल ब्लॉक्स के लिए दूसरी बार होगी नीलामी

भटगांव II एक्सटेंशन (बोझा) (छत्तीसगढ़)


तांडसी-III और तांडसी-III एक्सटेंशन (मध्य प्रदेश)


बिचारपुर दक्षिण (मध्य प्रदेश)


सेंदुरी (मध्य प्रदेश)


तंगरदिही उत्तर (ओडिशा)


उस्ताली उत्तर (ओडिशा)


बैसी पश्चिम (संशोधित) (छत्तीसगढ़)



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • cg news in hindi
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • कोयला खदानों की नीलामी
  • coal mines auction
  • coal blocks auction