शिक्षा विभाग में 1500 से ज्यादा सहायक शिक्षकों के प्रमोशन घोटाले में बड़ा अपडेट, जानें क्या है मामला
Kanak Durga Jha | Sept 23, 2024, 08:51 IST
1500 assistant teachers wish promotion 8 officers suspended
Chhattisgarh Education Department : छत्तीसगढ़ में 1500 से ज्यादा सहायक शिक्षकों के पदोन्नत में बड़ा घोटाला हुआ था। इस मामले में 8 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
Chhattisgarh Education Department : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में 8 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। अब रायपुर संभाग के 543 शिक्षकों को संभागीय संयुक्त संचालक ने तलब किया है। ज्ञात हो कि सालभर पहले संभाग के 1500 से ज्यादा सहायक शिक्षकों को पदोन्नत किया गया था। इनमें से 543 शिक्षक ऐसे थे, जिन्होंने संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सांठ-गांठ कर प्रमोशन करा लिया था।
बता दें कि रायपुर संभाग के 543 शिक्षकों समेत गरियाबंद जिले के130 शिक्षक समेत महासमुंद, धमतरी जिले के 1500 शिक्षकों का प्रमोशन नियमों को अनदेखा कर किया गया था। अब इन शिक्षकों को 23 और 24 सितंबर को बयान दर्ज कराने बुलाया गया है। इन लोगों को डीईओ यानी जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इसकी सूचना दे दी गई है।
आदेश के मुताबिक सूची के क्रमांक 1 से लेकर 275 नंबर तक शामिल शिक्षक 23 सितंबर को बयान दर्ज कराएंगे। इनके बाद शेष बचे 268 शिक्षकों को 24 सितंबर को अपना बयान दर्ज कराने होंगे। बयान दर्ज कराने के लिए सुबह 11 से 4 बजे तक समय तय किया गया है।
ज्ञात हो कि इस मामले में तत्कालीन ज्वाॅइंट डायरेक्टर के. कुमार पर आर्थिक लेनदेन कर अलग-अलग आदेश जारी करने के आरोप लगे थे। मामले में शासन ने सितंबर 2023 में बड़ा एक्शन लेते हुए के. कुमार और उनके कार्यालय के अन्य 7 अफसर सीएस ध्रुव, आरके वर्मा, डीएस ध्रुव, शैल सिन्हा,उषा किरण खलको,संजय गोस्वामी, एसके गेंदले को निलंबित कर दिया था। शिक्षा विभाग की किरकिरी करने वाला यह मामला गंभीर है। शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
1500 से ज्यादा सहायक शिक्षकों का किया था पदोन्नत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman