Google Pay का इस्तेमाल पड़ गया भारी, खाते से साफ हो गए 18 लाख रुपए

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2025, 12:30 IST
Share
18 lakh rupees disappeared from account as soon as used Google Pay app
18 lakh rupees disappeared from account as soon as used Google Pay app

Cyber Crime : नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूगल पे एप का इस्तेमाल करने पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा करीब 18 लाख रुपये बिना जानकारी के निकल लिए गए।

नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूगल पे एप का इस्तेमाल करने पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा करीब 18 लाख रुपये बिना जानकारी के निकल लिए गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि आशीष नगर पूर्व नेवई निवासी प्रार्थी जयतराम चंदेल(76) के मोबाइल पर किराए की रकम डालने के लिए किराएदार आकाश सिंह द्वारा गूगल पे डाउनलोड किया गया। इसके बाद प्रार्थी को 7302 रुपये भेजे। आकाश सिंह ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से प्रार्थी के मोबाइल फोन से अपनी पत्नी के खाते में तीन बार एक-एक रुपये भेजे।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बाद में पता चला कि विभिन्न किश्तों के जरिए यूपीआई के माध्यम से प्रार्थी के यूनियन बैंक के खाता से कुल 6,72,603 रुपये एवं एसबीआई के खाता से विभिन्न किश्तों मे कुल 10,96,941 रुपये खाताधारक की बिना जानकारी के किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा निकालकर धोखाधड़ी किया गया।

उपरोक्त दोनों बैंक खातों मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है एवं यूनियन बैंक मे संयुक्त खाता होने से प्रार्थी की पत्नी कुमुद चंदेल का मोबाइल रजिस्टर्ड है। जयंतराम चंदेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने 17,69,544 रुपये धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

CG Cyber Crime news | chhattisgarh cyber crime news | Cyber crime news | CG Cyber Crime | Cyber crime

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • Cyber ​​crime news
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज