कोरबा में हाथियों ने 2 महिलाओं को कुचलकर मार डाला, हमले में 2 लोग घायल, पुटू तोड़ने के लिए जंगल गया था परिवार

The Sootr CG | Sept 10, 2023, 24:00 IST
Share
कोरबा में हाथियों ने 2 महिलाओं को कुचलकर मार डाला, हमले में 2 लोग घायल, पुटू तोड़ने के लिए जंगल गया था परिवार
कोरबा में हाथियों ने 2 महिलाओं को कुचलकर मार डाला, हमले में 2 लोग घायल, पुटू तोड़ने के लिए जंगल गया था परिवार

कोरबा में हाथियों के हमले में 2 महिलाओं की मौत हो गई। हमले में 2 लोग घायल हो गए। परिवार के लोग पुटू तोड़ने के लिए जंगल गए थे।

KORBA. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथियों ने जंगल में 4 ग्रामीणों पर हमला दिया। इस दौरान हाथियों ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला, हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना कटघोरा वनमंडल के चोटिया डंप एरिया की है। वहीं हााथियों के उत्पात से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

एक ही परिवार के लोगों पर बरपा हाथियों का कहर

जानकारी के अनुसार कोरबी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 4 सदस्य जंगल में चोटिया डंप एरिया में पुटू तोड़ने गए हुए थे, इस दौरान झुंड से बिछड़े हाथियों ने इन लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच हाथियों का दल वहां आ पहुंचा, और राजकुमारी और पुन्नी बाई नाम की महिला पर हमला कर दिया। हाथियों ने कुचलकर दोनों महिलाओं को पटक पटक कर मार डाला। हमले में मारी गई दोनों महिलाएं ननद और भाभी है। हमले में भांजा दीपक सिंह और मृतक महिला का पति नरसिंह घायल हुए है। दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बता दें कि केंदई और ऐतमा नगर रेंज में 41 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जो ग्रामीणों के अलावा फसलों को भी नुकसान पहुंच रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल में खदेड़ने का प्रयास कर रही है। इधर,कटघोरा वनमडल के डीएफओ कुमार निशांत और रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों को जमीन नीलाम कर लौटाए जाएंगे पैसे, अब तक लौटाई जा चुकी है 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

हाथियों को रोकना बड़ी चुनौती

कोरबा जिले के कटघोरा और कोरबा वनमंडल में बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इन दोनों ही डिविजनों में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की भी परेशानी बढ़ा दी है, जहां ग्रामीण हाथियों के डर से अपने खेती-किसानी से जुड़े कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथियों की निगरानी में व्यस्त रहने के कारण विभागीय कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। वन विभाग के सामने हाथियों को रिहायशी क्षेत्र में आने से रोकने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Tags:
  • Korba News
  • कोरबा न्यूज
  • Elephant terror in Korba
  • 2 women died in elephant attack
  • Katghora forest division Korba
  • elephant and human conflict
  • कोरबा में हाथियों का आतंक
  • हाथियों के हमले में 2 महिलाओं की मौत
  • कटघोरा वनमंडल कोरबा
  • हाथी और मानव संघर्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज