खाने- पीने को तरस जाएंगे नक्सली... 20 गांव वालों ने लिया ये बड़ा एक्शन

Kanak Durga Jha | Feb 24, 2025, 13:20 IST
Share
20 villagers took big action against Naxals ration and water supply stopped
20 villagers took big action against Naxals ration and water supply stopped

नक्सलवाद के खिलाफ गढ़चिरौली में कभी नक्सलगढ़ के नाम से जाने वाले 20 गांव ने बड़ी पहल हुई। इन्होंने खुद को नक्सलमुक्त बनाने के लिए माओवादियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नक्सलवाद के खिलाफ गढ़चिरौली में कभी नक्सलगढ़ के नाम से जाने वाले 20 गांव ने बड़ी पहल हुई। इन्होंने खुद को नक्सलमुक्त बनाने के लिए माओवादियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए सामूहिक बैठकें हुई। तब प्रस्ताव पारित कर इसे पुलिस-प्रशासन को सौंप दिया गया है। अबूझमाड़ से लगे ये गांव भामरागढ़ ब्लॉक का हिस्सा हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

ग्रामीणों से सामान लेते थे नक्सली

जिन गांव के लाेगों ने प्रतिबंध लगाया है। उनमें कोठी, पोयरकेठी, मरकानार पेनगुंडा सहित इनके लगे आसपास के गांव शामिल है। नक्सली अपनी बैठकों और कैंप के दौरान इन गांवों के लोगों पर दबाव बनाकर राशन, पानी, दवाएं और दूसरे दैनिक उपयोग की सामग्री जुटाते थे।

इन गांवों से मिलने वाली मदद के भरोसे ही नक्सली इस हिस्से में मूवमेंट करते थे, लेकिन अब लोगों नक्सलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का अभियान शुरू किया है। उन्हें न तो गांव से किसी तरह की मदद मिले और न ही वे अपनी विचारधारा इन गांवों के युवाओं को राह से भटका सके।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज

भरमार बंदूकें भी पुलिस को सौंपीं

प्रस्ताव को लेकर धुर नक्सल प्रभावित गांवों के 100 से अधिक लोगों ने सहमति बनाई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने साथ दिया। ग्रामीणों ने अपने पास मौजूद भरमार बंदूकें भी पुलिस को सौंप दी हैं। ग्रामीणों के पास मौजूद इन बंदूकों का इस्तेमाल भी नक्सली कई बार अपने फायदे के लिए किया करते थे।

युवाओं को ट्रेनिंग के लिए बुलाते थे

बीते दो साल में गढ़चिरौली में 70 से अधिक हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। हालांकि नक्सली संगठन को मजबूत बनाने इन गांवों के युवाओं पर प्रशिक्षण में हिस्सा लेने दबाव बनाते थे। लेकिन अब ग्रामीण अपनी नई पीढ़ी को नक्सलवाद से दूर रखना चाहते हैं। ये सरकारी विकास योजनाओं पर अमल चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

किसानों को धान समर्थन मूल्य भुगतान के लिए 3300 करोड़ रुपए की मंजूरी

एमिटी यूनिवर्सिटी की डीजे नाइट में फूटे सिर...बीजेपी का लगा था झंडा

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • CG Naxal News
  • CG Naxal Attack
  • cg naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज