सहकारी बैंकों में 26 करोड़ का घोटाला, 11 कर्मचारी गिरफ्तार

Krishna Kumar Sikander | May 29, 2025, 13:50 IST
Share
26 crore scam in cooperative banks, 11 employees arrested the sootr
26 crore scam in cooperative banks, 11 employees arrested the sootr

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में 26 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी में बलरामपुर पुलिस ने बैंक के पूर्व प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों और लिपिकों समेत 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में 26 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के पूर्व प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों और लिपिकों समेत 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने 2012 से 2022 के बीच तीन फर्जी खातों के जरिए किसानों के KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) खातों से राशि हस्तांतरित कर गबन किया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान हर साल होने वाले स्थानीय और केंद्रीय स्तर के ऑडिट में यह घोटाला पकड़ में नहीं आया, जिससे ऑडिट प्रक्रिया और ऑडिटरों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर संकट, अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

घोटाले का खुलासा

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घोटाले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में नाबार्ड को जनपद पंचायत के सीईओ की शिकायत मिली थी, जिसमें शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं के तीन खातों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई थी। इसके बाद कलेक्टर सरगुजा ने फ्लैश ऑडिट कराया। यह ऑडिट सीए नवीन उपाध्याय एंड एसोसिएट्स से करवाया गया। ऑडिट रिपोर्ट में लगभग 23.74 करोड़ की हेराफेरी की पुष्टि हुई। इसके बाद बैंक ने एक जांच टीम 4 फरवरी को गठित की। टीम ने 4 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में फर्जी खातों के जरिए गबन की बात सामने रखी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने 5000 किलो बारूद लूटा, हाई अलर्ट जारी

फर्जी खातों और बिना दस्तावेज के लेन-देन

पुलिस जांच में पता चला कि कुसमी शाखा में "मिस्टर अजस समिति जमड़ी" नामक फर्जी खाते में बिना KYC, खाता खोलने के फॉर्म या हस्ताक्षर के लगभग 19.24 करोड़ रुपये क्रेडिट और लगभग 19.22 करोड़ रुपये डेबिट किए गए। बिना किसी वाउचर या सहायक दस्तावेज के ये लेन-देन किए गए। इसी तरह, "जमुना अलंकार" नामक खाते में 1 करोड़ 82 लाख 2 हजार रुपये के 52 NEFT लेन-देन में से 44 में कोई दस्तावेज नहीं मिले। नरेगा धनेशपुर खाते में भी 3 करोड़ 19 लाख 21 हजार 966 रुपये के लेन-देन में KYC और वाउचर गायब थे। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि शंकरगढ़ शाखा में "मिस्टर सीईओ जनपद पंचायत" के नाम से फर्जी खाता खोला गया, जिसके बारे में असली सीईओ को कोई जानकारी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें... गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के NSS शिविर में नमाज के लिए मजबूर करने की याचिका रद्द

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित 11 कर्मचारियों को भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।

अशोक कुमार सोनी (56, पूर्व सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, शंकरगढ़)

लक्ष्मण प्रसाद देवांगन (56, पूर्व संस्था प्रबंधक, मनेन्द्रगढ़)

विजय उईके (50, पूर्व संस्था प्रबंधक, बलरामपुर)

तबारक अली (पूर्व प्रभारी लिपिक, अंबिकापुर)

राजेंद्र कुमार पाण्डेय (60, प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक, अंबिकापुर)

सुदेश यादव (30, समिति सेवक, शंकरगढ़)

एतबल सिंह (69, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, अंबिकापुर)

प्रकाश कुमार सिंह (35, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कुसमी)

जगदीश प्रसाद भगत (50, सहायक लेखापाल, कुसमी)

सबल राय (65, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक, कुसमी)

विकास चंद्र पाण्डवी (70, वरिष्ठ पर्यवेक्षक, अंबिकापुर)

ये खबर भी पढ़ें... मालगाड़ी के 37 डिब्बे सुरंग में पटरी से उतरे, रेल सेवाएं ठप

पुलिस आरोपियों से करेगी पूछताछ

पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर गबन की राशि के उपयोग और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले ने सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली और ऑडिट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह भी जांच का विषय है कि इतने बड़े पैमाने का फर्जीवाड़ा 10 साल तक कैसे छिपा रहा। यह घोटाला न केवल वित्तीय अनियमितता का मामला है, बल्कि सहकारी बैंकों में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को भी उजागर करता है। पुलिस और प्रशासन की सख्त कार्रवाई से उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगेगा।



scam | Cooperative bank | employees | arrested | Balrampur | ambikapur | कर्मचारी गिरफ्तार

Tags:
  • गिरफ्तार
  • कर्मचारी गिरफ्तार
  • Balrampur
  • employees
  • अंबिकापुर
  • ambikapur
  • scam
  • सहकारी बैंक
  • बलरामपुर
  • घोटाला
  • Cooperative bank
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच