शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.92 करोड़ की ठगी, आरोपी के खिलाफ 30 से अधिक थानों में केस दर्ज

Kanak Durga Jha | Aug 12, 2024, 18:55 IST
Share
2.92 crore fraud name share trading
2.92 crore fraud name share trading

रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। एक महाठग ने कई लोगों को जाल में फंसाकर 2.92 करोड़ रुपए कि ठगी की। करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाकर करोड़ों रुपए लूट लिया। पुलिस ने महाठग को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। आरोपी ठगी के खिलाफ भारत के 30 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायत दर्ज है। पंडरी थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

30 से अधिक पुलिस थानों में शिकायत दर्ज

शातिर आरोपी के खिलाफ 30 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में मामला दर्ज है। पुलिस ने जानकारी दी कि, आरोपी ने अब तक लोगों को जाल में फंसाकर 2.92 करोड़ रुपए की ठगी की है। कई थानों के पुलिस अधिकारी कार्रवाई में जुटे हुए थे लेकिन, आरोपी के शातिर दिमाग के चलते उसे पकड़ना मुश्किल था।

आरोपी अवदेश नागर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आरोपी की ओर से उपयोग किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई. आरोपी अवदेश नागर (24 वर्ष), जो राजस्थान के झालावाड़ जिले के मियादा, तहसील खानपुर का निवासी है। उसने विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी की सहायता से प्रार्थी से ठगे गए पैसे जमा कराए थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ऐसे करता था ठगी

आरोपी लोगों को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के वारदात को अंजाम देता था। दरअसल, आरोपी लोगों को भरोसा दिलवाता था कि शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाने से उन्हें बड़ा मुनाफा होगा। आरोपी की बातों में आकर कई लोगों ने करोड़ों रुपए आरोपी को ऑनलाइन ट्रांसेक्शन के जरिए दिए। जब लोगों को ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • crime news
  • cyber crime Chhattisgarh
  • chhattisgarh crime news
  • cyber crime in raipur
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज