विष्णु सरकार की हाईकोर्ट ने लगाई क्लास , पूछा- 297 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं कैसे पढ़ेंगे बच्चे
Kanak Durga Jha | Sept 25, 2024, 12:01 IST
297 schools not have any teachers chhattisgarh govt school
Chhattisgarh Government School : राजनांदगांव, कवर्धा समेत बस्तर संभाग के कई जिलों के स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। करीब 297 स्कूलों में शिक्षकों के बिना ही पढ़ाई चल रही है।
Chhattisgarh Government School : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। किताब घोटाले के बाद अब स्कूलों में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। राजनांदगांव, कवर्धा समेत बस्तर संभाग के कई जिलों के स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। करीब 297 स्कूलों में शिक्षकों के बिना ही पढ़ाई चल रही है। अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के जज ने भी सवाल उठाया है।
शिक्षकों के बिना ही स्कूलों में पढ़ाई चलने से हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है। इस पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। मामले में हाईकोर्ट ने राज्य शासन से भी सवाल किया है। हाईकोर्ट ने शासन से पूछा कि, ऐसे में बच्चों के भविष्य का क्या होगा। हाईकोर्ट के सवाल पर शासन ने जवाब दिया कि इन स्कूलों में अल्टरनेटिव टीचर की व्यवस्था की गई है। बता दें कि डिवीजन बेंच ने टीचर की भर्ती को लेकर एजुकेशन सेक्रेट्री को पांच अक्टूबर तक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
ये खबर भी पढ़िए... CGPSC अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले... अब इंटरव्यू 150 नहीं 100 अंक का होगा
शासन का जवाब सुनकर हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था का ये हाल है तो कैसे काम चलेगा। मामले में हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग के सचिव को आदेश जारी किया है। सचिव को शपथपत्र के साथ यह बताना होगा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भर्ती कब तक होगी। साथ ही हाई कोर्ट ने इसके लिए चल रही प्रकिया की जानकारी भी मंगाई है। बता दें कि प्रकरण की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी।
दरअसल, राजनादगांव के एक स्कूल में शिक्षक ही नहीं हैं। इसे लेकर स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों की मांग की थी।इस पर स्कूली छात्राओं को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी दे दी थी। मामले में हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 297 स्कूल शिक्षकविहीन हैं, इन सभी स्कूलों में वैक्लिपक व्यवस्था की गई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
हाईकोर्ट ने उठाया शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

छत्तीसगढ़ में 297 स्कूल शिक्षकविहीन
दरअसल, राजनादगांव के एक स्कूल में शिक्षक ही नहीं हैं। इसे लेकर स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों की मांग की थी।इस पर स्कूली छात्राओं को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी दे दी थी। मामले में हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है। मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 297 स्कूल शिक्षकविहीन हैं, इन सभी स्कूलों में वैक्लिपक व्यवस्था की गई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA