छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 3 स्पेशल ट्रेन कैंसिल, कुछ के बदले रूट

Kanak Durga Jha | May 10, 2025, 13:26 IST
3 special trains passing through Chhattisgarh cancelled routes changed
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। इससे झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि बिलासपुर-टाटानगर और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 12 मई से 30 मई तक रद्द कर दिया है। यह कदम रांची मंडल में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण उठाया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ




डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनें

11, 13 और 16 मई को ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।



ये खबर भी पढ़िए...भारत-पाकिस्तान तनाव... रायपुर-बिलासपुर स्टेशन में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा



16 मई को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...



इस वजह से ट्रेनें की गई कैंसिल

रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4 लेन एलिवेटेड रोड और रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।


इस परियोजना के तीसरे चरण में 5 मई से 30 मई तक निर्माण कार्य होगा।


इस दौरान अलग-अलग दिनों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किए जाएंगे।


साथ ही, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड में 11 से 26 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा।



ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन



CG Railway | cg railways | cg railway update | छत्तीसगढ़ | train cancelled | CG Train cancelled | Chhattisgarh Train Cancelled | Chhattisgarh Train cancelled list | Train Cancelled List



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Train Cancelled
  • CG Railway
  • train cancelled
  • cg railways
  • Train Cancelled List
  • CG Train cancelled
  • Chhattisgarh Train cancelled list
  • cg railway update