छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, महादेव एप का 4 करोड़ 92 लाख जब्त, चुनाव में इस्तेमाल होने आया था कैश

Vikram Jain | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, महादेव एप का 4 करोड़ 92 लाख जब्त, चुनाव में इस्तेमाल होने आया था कैश
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, महादेव एप का 4 करोड़ 92 लाख जब्त, चुनाव में इस्तेमाल होने आया था कैश

ED ने रायपुर और भिलाई में कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 92 लाख कैश जब्त किया है।

शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने राजधानी रायपुर और भिलाई के एक घर से करोड़ों रुपए जब्त किए हैं। भिलाई में हाउसिंग बोर्ड के एक घर से करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए बरामद किया है। खबरें सामने आ रही है। इस रकम को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं बताया यह भी जा रहा है की राजधानी रायपुर के एक होटल से 3 करोड़ 12 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह पैसा महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर ने यूएई से भेजा था। और इस पैसे का उपयोग विधानसभा चुनाव के लिए किया जाना था। फिलहाल ईडी का सर्च अभियान जारी है।

खुफिया इनपुट के बाद ईडी की कार्रवाई

ED को एक खुफिया इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। ईडी को इनपुट मिला था कि विधानसभा चुनावों के लिए महादेव सट्टा एप के प्रमोटर विदेश से पैसा भेज रहे हैं। इसके बाद ईडी ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग पांच करोड़ रुपए नकद जब्त किए। ED के मुताबिक यह पैसा महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के संचालन से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रायपुर के एक होटल से लगभग 3 करोड़ 12 लाख कैश जब्त किया है, जबकि भिलाई में एक घर से 1 करोड़ 80 लाख कैश बरामद किया है। एजेंसी ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा है, जिस पर कथित तौर पर इस भंडार के लिए कूरियर के रूप में काम करने का आरोप है, जो कथित तौर पर पैसे पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था।

बेनामी खातों की तलाश जारी

ED को शक है कि कैश महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के संचालन से जुड़ी हुई है, जिसकी जांच PMLA के तहत की जा रही है। राज्य में ईडी अधिकारी कुछ कथित "बेनामी" बैंक खातों की भी तलाश कर रहे हैं, जिनमें लगभग 10 करोड़ रुपए हैं। ईडी द्वारा जब्ती की एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजे जाने की उम्मीद है। राज्य में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Mahadev Satta App case
  • महादेव सट्टा एप मामला
  • ED raid action
  • Raipur and Bhilai ED action
  • ED's action before elections
  • ED की छापामार कार्रवाई
  • रायपुर और भिलाई ED की कार्रवाई
  • चुनाव से पहले ED की कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई